Latest News

सेवा ही गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट का लक्ष्य-कमल खड़का


गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट की और से गऊघाट व सुभाष घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों ने घाटों व सीढ़ियों पर जमी काई को साफ किया।

रिपोर्ट  - à¤‘ल न्यूज़ ब्यूरो

हरिद्वार, 10 जनवरी। गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट की और से गऊघाट व सुभाष घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों ने घाटों व सीढ़ियों पर जमी काई को साफ किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा कि घाटों व सीढ़ीयों पर काई जमा होने से लोग फिसलकर चोटिल हो रहे थे। इसको देखते हुए ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से सफाई अभियान चलाकर घाटों व सीढ़ीयों को साफ किया गया। कमल खड़का ने कहा कि सेवा ही गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट का लक्ष्य है। इसी लक्ष्य के तहत गरीब जरूरतमंदों का भोजन एवं वस्त्र वितरण के साथ मलिन बस्तियों के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए पाठ्य व लेखन सामग्री आदि का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री गंगा सभा व अन्य सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाना चाहिए। राजेंद्र कुमार वधावन एवं सन्नी वर्मा ने कहा कि कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते घाटों पर फिसलन व काई जमा हो गयी थी। जिस ट्रस्ट के सदस्यों ने अभियान चलाकर साफ किया। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में पूरे देश से श्रद्धालु गंगा घाटों पर स्नान व अन्य धार्मिक कार्यो के लिए आते हैं। ऐसे में गंगा घाटों को साफ रखना सभी का दायित्व है। घाटों की सीढ़ीयों पर पानी होने की वजह से सीढ़ीयों का सही अंदाजा नहीं हो पाता है। जिससे कई बार यात्री दुघर्टना का शिकार भी होे जाते हैं। सफाई अभियान में बॉबी, रामप्रसाद, राकेश दवाड़, देवा गुप्ता, डालराम, अनुज जोशी, रामप्रसाद शर्मा, मानवीर चैहान आदि शामिल रहे।

Related Post