Latest News

ऋषिकेश में पंडित बिरजू महाराज को महिला गंगा आरती में दी गई श्रद्धांजलि


गंग सबला-एक संकल्पना, परियोजना (महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती) द्वारा आयोजित पूर्णानंद घाट पर हुई महिला गंगा आरती। विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी को ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

गंग सबला-एक संकल्पना, परियोजना (महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती) द्वारा आयोजित पूर्णानंद घाट पर हुई महिला गंगा आरती। विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी को ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। सुशीला सेमवाल जी कहा कि भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है, ऋषिकेश गंगा आरती परिवार की ओर से, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति की प्रार्थना करते हैं एवं पंडित बिरजू महाराज के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते है। श्रीमती शांति जी ने कहा कि पंडित बिरजू महाराज ने अपनी कला और प्रतिभा के बल पर से पूरे विश्व मे देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया था। उनके निधन से कला जगत को जो हानि हुई है उसे भरा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पंडित बिरजू महाराज का निधन अत्यंत दुरूखद है। उनका जाना कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ऋषिकेष गंगा आरती परिवार की ओर से, सांयकालीन गंगा आरती में दो मिनट का मौन रखा और मां गंगा से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मुख्य रूप से महिला गंगा आरती में मंजू देवी, उषा देवी, सुनीता जी, अनीता जी, सरिता जी आज महिलाओं ने गंगा आरती की।

Related Post