Latest News

ऋशिकेष एम्स में उपचार के दौरान मृत्यु के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच


सिद्वदोश बन्दी अनिल कुमार पुत्र भूरे सिंह निवासी आसियाना, थाना सिविल लाईन मुरादाबाद का ऋशिकेष एम्स में उपचार के दौरान 08 अक्टूबर 2021 को मृत्यु हो गई थी। बन्दी अनिल कुमार मृत्यु के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल ने उप जिला मजिस्ट्रेट पौड़ी को जांच अधिकारी नामित किया है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी /दिनांक 19 जनवरी, 2022 सिद्वदोश बन्दी अनिल कुमार पुत्र भूरे सिंह निवासी आसियाना, थाना सिविल लाईन मुरादाबाद का ऋशिकेष एम्स में उपचार के दौरान 08 अक्टूबर 2021 को मृत्यु हो गई थी। बन्दी अनिल कुमार मृत्यु के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल ने उप जिला मजिस्ट्रेट पौड़ी को जांच अधिकारी नामित किया है। बन्दी अनिल कुमार धारा-08/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सतपुली के अन्तर्गत मा0 न्यायालय, जिला एवं सत्र न्यायाधीष पौड़ी द्वारा 10 वर्श का सश्रम कारावास एवं 01 लाख के अर्थदण्ड से दण्डित किये जाने हेतु 06 जनवरी 2020 से सजा भुगत रहा था। बन्दी पूर्व से ही मधुमेह का रोगी था, जिसका उपचार कारागार में चल रहा था। कारागार चिकित्सक द्वारा 18 सितम्बर 2021 बन्दी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। लेकिन जिला चिकित्सालय पौड़ी ने 20 सितम्बर 2021 बंदी को उच्च संस्थान हेतु रा0हे0न0ब0 मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल रेफर किया था। लेकिन चिकित्सा अधीक्षक द्वारा संबंधित सुविधा उपलब्ध न होने पर बन्दी को उपचार हेतु 21 सितम्बर 2021 को ऋशिकेष एम्स अस्पताल के लिये रेफर किया था। जहां बन्दी का लगातार उपचार चल रहा था, लेकिन 08 अक्टूबर 2021 को उपचार के दौरान बन्दी की मृत्यु हो गई थी। मृत्यु के कारणों की जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट ने 12 जनवरी 2022 को उप जिला मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित किया है। उप जिला मजिस्ट्रेट, पौड़ी आकाष जोषी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा कि जो कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना के संबंध में जो कुछ भी जानकारी रखता हो वह इस विज्ञप्ति के प्रकाशन के एक सप्ताह अन्दर किसी भी कार्य दिवस पर अधोहस्ताक्षरी/कार्यालय में उपस्थित होकर अपना लिखित/मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

Related Post