Latest News

सर्व विकास पार्टी की एक वर्चुअल बैठक हरिद्वार शिवालिक नगर कार्यालय पर


राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष भट्ट द्वारा सर्वसम्मति से राजीव देशवाल राष्ट्रीय संयोजक, सुरेंद्र कुमार सह संयोजक, तरुण डावर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुनील नैनवाल राष्ट्रीय महासचिव, जितेंद्र कुमार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई साथ ही कुछ लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण भी की।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

आज दिनाँक 20/01/2022 को कोविड के नियमों का पालन करते हुए सर्व विकास पार्टी की एक वर्चुअल बैठक शिवालिक नगर कार्यालय पर हुई। जिसमे कार्यकारणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष भट्ट द्वारा सर्वसम्मति से राजीव देशवाल राष्ट्रीय संयोजक, सुरेंद्र कुमार सह संयोजक, तरुण डावर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुनील नैनवाल राष्ट्रीय महासचिव, जितेंद्र कुमार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई साथ ही कुछ लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण भी की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष भट्ट ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को वह बधाई देता हूँ। सर्व विकास पार्टी देश और प्रदेश के सभी वर्ग की पार्टी है पार्टी का उद्देश्य किसी से भेदभाव किये बिना सब को साथ लेकर प्रदेश का चहुमुखी विकास करना है। राष्ट्रीय संयोजक राजीव देशवाल ने कहा कि पिछले वर्षों में प्रदेश की जनता का ध्यान मूलभूत मुद्दो से हटाया जा रहा है महँगाई, बेरोजगारी, पलायन शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर पिछली सरकारों द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया। सर्व विकास पार्टी सभी को साथ लेकर एक नए उत्तराखंड और सुंदर उत्तराखंड बनाने का कार्य करेगी।

Related Post