Latest News

डॉ हरक सिंह रावत की 6 साल बाद कांग्रेस में वापसी, बहू अनुकृति के साथ कांग्रेस में शामिल।


पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत की 6 साल बाद कांग्रेसमें वापसी हो गई है। हरक सिंह रावत के साथ उनकी बहू अनुकृति भी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। आज कल चर्चो का विषय बने हुए हरक सिंह रावत को बीजेपी से छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

हरिद्वार 21 जनवरी (विकास शर्मा) पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत की 6 साल बाद कांग्रेसमें वापसी हो गई है। हरक सिंह रावत के साथ उनकी बहू अनुकृति भी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। आज कल चर्चो का विषय बने हुए हरक सिंह रावत को बीजेपी से छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। भारतीय जनता पार्टी ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगने के बाद भाजपा से 6 साल के निष्कासित कर दिया था। 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान हरक सिंह रावत कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन एक बार फिर आज पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक टिकट की शर्त पर हरक की कांग्रेस में वापसी हुई है। पार्टी से या तो हरक सिंह रावत को या फिर उनकी बहू को टिकट मिल सकता है।वहीं हरक सिंह रावत भाजपा से निष्कासित होने के बाद काफी भावुक नजर आए थे। उन्होंने आरोप लगाया की बीजेपी ने उनके साथ धोखा किया है। हरक सिंह ने यह भी कहा कि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। जिसमें भाजपा सत्ता से बाहर होगी और कांग्रेस 40 सीटों के साथ सरकार बनाएगी।

Related Post