Latest News

आगामी विधानसभा चुनाव में हरिद्वार सीट पर भाजपा और कांग्रेस के विरोधियों के कारण होगा रोचक मुकाबला।


हरिद्वार शहर सीट पर मुकाबला रोचक होने के कई कारण हैं। एक तो जहां कुछ कांग्रेसी सतपाल ब्रह्मचारी को हराने के लिए जी जान से जुटेंगे वहीं मदन कौशिक के साथ भी उनके अपने पीछे नहीं रहेंगे।

रिपोर्ट  - à¤µà¤¿à¤•à¤¾à¤¸ शर्मा

हरिद्वार 23 जनवरी (विकास शर्मा) उत्तराखंड में होने वाले 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर भाजपा और कांग्रेसमें रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों में सबसे हॉट सीट हरिद्वार शहर की बन गयी है। भाजपा ने इस सीट पर जहां पांचवी बार मदन कौशिक को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने ब्रह्मचारी को मदन के मुकाबले एक बार फिर से मैदान में उतारा है। पूर्व में सतपाल ब्रह्मचारी मदन कौशिक से चुनाव में मात खा चुके हैं। मदन के सामने सतपाल ब्रह्मचारी के आने से यह मुकाबला रोचक हो गया है। मुकाबले को रोचक कोई और नहीं बल्कि कांग्र्रेस और भाजपा के नेता ही बनाएंगे। हरिद्वार सीट के लिए विरोधी कांग्रेसियों द्वारा सतपाल के अपने ही टिकट कटवाने के लिए ऐडी-चोटी का जोर लगाए रहे। सतपाल के विरोधी दिल्ली में भी डेरा डालकर डटे रहे। हरिद्वार शहर सीट पर मुकाबला रोचक होने के कई कारण हैं। एक तो जहां कुछ कांग्रेसी सतपाल ब्रह्मचारी को हराने के लिए जी जान से जुटेंगे वहीं मदन कौशिक के साथ भी उनके अपने पीछे नहीं रहेंगे। यहां तक की दूसरी विधानसभा के नेता भी शहर सीट पर विशेष योगदान देंगे। सतपाल ब्रह्मचारी को सबसे पहले वही शिकस्त देने का काम करेंगे जो टिकट कटवाने के लिए जी जान से जुटे हुए थे। इसके अतिरिक्त कुछ भाजपा नेता ऐसे हैं जो सतपाल की पूरी मदद करेंगे। हरिद्वार सीट के लिए कई भाजपा नेताओं ने भी अपनी दावेदारी पेश की थी। लेकिन भाजपा द्वारा मदन कौशिक पर ही अपना दांव खेलना मुनासिब समझा। इसी कारण मदन विरोधी भी सतपाल ब्रह्मचारी का अंदरूनी रुप से साथ दे सकते हैं। हरिद्वार की ग्रामीण सीट भी चर्चाओं के घेरे में है। हरिद्वार ग्रामीण सीट से नरेश शर्मा को स्वामी यतीश्वरानंद को शिकस्त देने के लिए प्लांट किया गया है। जहां कांग्रेसी भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने का काम करेंगे वहीं भाजपा प्रत्याशी के लिए कांग्रेस नेता काम करेंगे। कांग्रेस तथा भाजपा विरोधियों द्वारा भीतरी घाट भी हरिद्वार सीट को रोचक बनाने में कम सहायक सिद्ध नहीं होगा। चुनाव में हरिद्वार क्षेत्र की सीटों पर रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

Related Post