Latest News

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 जयंती 'पराक्रम दिवस' आभासी माध्यम से मनाई


भारतीय शिक्षण मंडल उत्तराखंड प्रांत एवं श्री देव सुमन विश्वविद्यालय उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 23 जनवरी 2022 को मां भारती के वीर सपूत एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक अध्यक्ष महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 जयंती 'पराक्रम दिवस' आभासी माध्यम से मनाई गई |

रिपोर्ट  - à¤‘ल न्यूज़ ब्यूरो

भारतीय शिक्षण मंडल उत्तराखंड प्रांत एवं श्री देव सुमन विश्वविद्यालय उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 23 जनवरी 2022 को मां भारती के वीर सपूत एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक अध्यक्ष महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 जयंती 'पराक्रम दिवस' आभासी माध्यम से मनाई गई | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदरणीय प्रोफेसर मनोज दीक्षित जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय शिक्षण मंडल एवं विशिष्ट अतिथि डा. उमाशंकर पचौरी जी राष्ट्रीय महामंत्री, भारतीय शिक्षण मंडल रहे | दोनों ही आदरणीय वक्ताओं द्वारा सम्माननीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जन्मदिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी लोगो को मिलकर उनके द्वारा सुझाये गये पथ पर अग्रसर होते हुए एक पुनः राष्ट्र को सोने की चिड़िया बनाने के लिए प्रण करना होगा इसी तरह हम उनको हम सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का प्रण आज उनके जन्मदिवस पर करते हैं साथ ही साथ सभी कार्यकर्ताओं व प्रदेशवासियों को अनंत शुभकामनाएं दी| तदोपरांत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन में उनके द्वारा कठिनाइयों, त्याग, परिश्रम, लगन, इत्यादि का उल्लेख साझा किया | उन्होंने यह भी साझा किया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 12 वर्ष की उम्र में अपनी मां से प्रश्न किया था कि उनके जीवन का उद्देश्य क्या है | उन्होंने यह भी साझा किया कि 30 दिसंबर 1943 को भारत की भूमि अंडमान निकोबार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने भारत का तिरंगा फहराया था और आजाद हिंद सरकार बनाई तथा उसके प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने शपथ ली थी। इतिहासकारों ने भारत के इतिहास से जुड़ी इस महत्वपूर्ण तथ्य को हमसे छुपा लिया। जबकि इस सरकार की स्थापना करते वक्त नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने ये शपथ ली थी कि 'ईश्वर के नाम पर मैं ये पवित्र शपथ लेता हूं कि भारत और उसके 38 करोड़ लोगों को आजाद करवाऊंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जगदीप सिंह जी, प्रमुख युवा आयाम, भारतीय शिक्षण मंडल उत्तराखंड प्रांत ने की| श्री संजीव जैनथ, उपाध्यक्ष, भारतीय शिक्षण मंडल उत्तराखंड प्रांत द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया | उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस कि वर्तमान सेना के रूप में राष्ट्रीय कैडेट कोर जो कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करती है को भारत के प्रत्येक विद्यालय, महाविद्यालय व विश्वविद्यालय में लागू किए जाने की संस्तुति की | कार्यक्रम का संचालन प्रांत मंत्री डॉ. संदीप विजय जी, प्रांत सह मंत्री डॉ. गगन मट्टा जी, प्रांत संपर्क प्रमुख श्री संकर्षण मिश्र जी, विश्वविद्यालय ईकाई प्रमुख डॉ. रीनू रानी मिश्रा एवं प्रांत विस्तारक श्री अक्षुण्णय गायकवाड जी द्वारा किया गया | कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की तरह से संयोजक के रूप में प्रोफेसर गुलशन डीगरा जी, विषय प्रवेश प्रोफेसर पंकज पंत जी, प्रोफेसर हेमलता मिश्रा, प्रोफेसर दुर्गाकान्त प्रसाद चौधरी, डा. गौरव वार्ष्णेय के साथ-साथ लगभग सौ से अधिक प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग लिया गया|

Related Post