Latest News

गढ़वाल में 73वें गणतंत्र दिवस को जनपद के समस्त क्षेत्रों में ध्वजारोहण कर धूमधाम से मनाया


जनपद गढ़वाल में 73वें गणतंत्र दिवस को मण्डल मुख्यालय, सहित जनपद के समस्त क्षेत्रों में ध्वजारोहण तथा संविधान की शपथ के साथ धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने 9रू00 बजे कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दी।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी /दिनांक 27 जनवरी, 2022, जनपद गढ़वाल में 73वें गणतंत्र दिवस को मण्डल मुख्यालय, सहित जनपद के समस्त क्षेत्रों में ध्वजारोहण तथा संविधान की शपथ के साथ धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने 9रू00 बजे कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दी। इसके अलावा 9रू30 बजे आयुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त नरेंद्र क्वीराल तथा कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई। वही कंडोलिया खेल मैदान में जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दिन है जब भारत काफी गर्व के साथ संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूम में 73वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। गणतंत्र दिवस कोविड-19 का अनुपालन करते हुए मनाया गया। जिलाधिकारी डॉ जोगदंडे ने कहा की गणतंत्र दिवस 26 तारीख को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी तारीख को भारतीय संविधान लागू हुआ था। इस दौरान उन्होंने देश के महान व्यक्तियों की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होने देश के स्वतंत्रता सैनानियों को याद करते हुए नमन किया साथ ही देश की आजादी के लिये अपने प्राणों की आहूती देने वाले वीरों नायको तथा देश की सीमाओं पर शहीद होने वाले जवानों को भी याद किया। कहा कि हमारे संविधान में महात्मा गांधी, ग्राम स्वराज, सामाजिक, आर्थिक सहित अन्य का उल्लेख किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हिन्दुस्तान के लिये आज का दिन गौरवशाली व ऐतिहासिक है, और हमारी यह पीढ़ी सौभाग्यशाली हैं। जिन्होंने आजाद हिन्दुस्तान को बनते हुये देखा है, इसलिए हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट भी किया। इसके अलावा एसएसपी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने ध्वजारोहण कर वहा उपस्थित कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न तहसील, विकासखंडों तथा समस्त कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कोविड-19 का अनुपालन करते हुए गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

Related Post