Latest News

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कांग्रेश छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय उत्तराखंड कांग्रेस से निष्कासन के बाद आखिरकार बीजेपी में शामिल हो गए। भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी की मौजूदगी में किशोर उपाध्याय की वापसी हुई।

रिपोर्ट  - à¤µà¤¿à¤•à¤¾à¤¸ शर्मा

हरिद्वार 27 जनवरी (विकास शर्मा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय उत्तराखंड कांग्रेस से निष्कासन के बाद आखिरकार बीजेपी में शामिल हो गए। भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी की मौजूदगी में किशोर उपाध्याय की वापसी हुई। विदित हो किशोर उपाध्याय के बीजेपी के संपर्क में रहने से उत्तराखंड कांग्रेश कमेटी में खासी नाराजगी थी। जिसको लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई की। जिसके बाद किशोर उपाध्याय द्वारा बीजेपी को ज्वाइन किया गया। भाजपा में शामिल होने के बाद किशोर उपाध्याय ने कहा कि मैं प्रह्लाद जोशी का आभारी हूं। मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड का विकास हो सकता है आर एस एस और बीजेपी ने टिहरी व उत्तरकाशी के विकास के लिए बहुत कार्य किया है। मैं अब एक नई भूमिका के साथ बीजेपी के लिए कार्य करूंगा। कांग्रेस द्वारा भाजपा के साथ मेरी एक तस्वीर के वायरल होने पर उसका गलत मतलब निकाल कर मेरे साथ नाइंसाफी की। आगामी विधानसभा चुनाव में मुझे विश्वास है कि भाजपा पूर्ण बहुमत से आएगी।

Related Post