Latest News

विकास कार्यों से प्रभावित कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ली भाजपा की सदस्यता


भाजपा की रीति नीति और सिद्धांतो से प्रभवित होकर कई विपरीत विचारधारा के दलों के वरिष्ठ नेता भाजपा का रुख कर रहे है। आज इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व में मंत्री रहे किशोर उपाध्याय का नाम भी जुड़ गया है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

देहरादून, 27 जनवरी। भाजपा की रीति नीति और सिद्धांतो से प्रभवित होकर कई विपरीत विचारधारा के दलों के वरिष्ठ नेता भाजपा का रुख कर रहे है। आज इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व में मंत्री रहे किशोर उपाध्याय का नाम भी जुड़ गया है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित इस सदस्यता ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, राज्य मंत्री अजय भट्ट व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी का स्वागत करते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में आए हैं, यह सुखद अहसास है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा भारतीय जनता पार्टी के विचारों से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रेरित होकर आज किशोर उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी के परिवार के सदस्य बन गए हैं । पिछले 4 वर्षों से वह भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रेरित होकर अलग-अलग मंचों से कई बार प्रशंसा कर चुके हैं। हमारे विकास के कार्यों को नई गति देने के लिए अपना वह प्रमुख प्रयास करेंगे। भाजपा में शामिल होने के बाद किशोर उपाध्याय ने कहा "यथा नाम तथा रूप"। यानि यह संगठन जिस नाम का है उसी रूप का भी है, यहां कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता। उन्होंने कहा उत्तराखंड आंदोलन में एक गिलहरी के रूप में अजय भट्ट, अजय टम्टा के साथ कार्य किया और हम राजनीतिक दृष्टि से अलग-अलग पार्टी में थे, परंतु हमारा देह एक ही था उत्तराखंड जिस मकसद से बना है उस कार्य को मिलकर पूर्ण करें।

Related Post