Latest News

दिल्ली में तीन फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना, उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश के आसार


भारत मौसम विज्ञान विभाग के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में तीन फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। फरवरी की शुरुआत में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

भारत मौसम विज्ञान विभाग के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में तीन फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। फरवरी की शुरुआत में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में धूप के कारण ठंड से थोड़ी राहत मिली थी। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं हवा में नमी का स्तर 42 से 94 फीसदी तक रिकॉर्ड हुआ।मौसम विभाग के अनुसार आज यानी सोमवार को शहर में आसमान रहेगा। हालांकि हवाएं और तेज गति से चल सकती हैं। इस दौरान हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक सिमट सकता है भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले दो दिनों तक ठंड की स्थिति रहने की संभावना है।

Related Post