Latest News

राठौर को मिला जयभगवान का साथ।


पिरान कलियर सीट से टिकट न मिलने से भाजपा से नाराज चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान सैनी आखिकार पार्टी नेताओ के मनाने के बाद मन गए।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

पिरान कलियर सीट से टिकट न मिलने से भाजपा से नाराज चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान सैनी आखिकार पार्टी नेताओ के मनाने के बाद मन गए। जयभगवान सैनो भाजपा में सैनी बिरादरी के बड़े नेता है। 2017 में भाजपा से पिरान कलियर विधान सभा से प्रत्याशी रहे है। इस बार भी टिकट पक्का मन जा रहा था। अंतिम क्षणों में टिकट कटने से जयभगवान और उनके समर्थक भाजपा से नाराज चल रहे थे। जयभगवान मानुबास के रहने वाले है। जो ज्वालापुर विधान सभा में पड़ता है।शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद आर्य, पूर्व दर्जधारी सुशील चौहान, भाजपा किसान मोर्चा के जिलामहामंत्री नरेंद्र सैनी, पूर्व जिला महामंत्री युवामोर्चा रेशु चौहान उनके आवास पहुँचे। जहां जयभगवान सैनी ने भाजपा को भारी बहुमत से जीताना का दावा किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन के लिए समर्पित रूप से काम करेंगे। और ज्वालापुर विधान सभा से सुरेश राठौर को भारी मतों से जिताने का काम करेंगे।

Related Post