Latest News

भारत की स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का दुखद निधन, ब्रीच कैंडी अस्पताल में आज सवेरे ली अंतिम सांस।


भारत की स्वर कोकिला भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित लता मंगेशकर का आज सवेरे 8:30 बजे ब्रीच कैंडीअस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। उनकी आयु 92 वर्ष थी।

रिपोर्ट  - à¤µà¤¿à¤•à¤¾à¤¸ शर्मा

हरिद्वार 6 फरवरी (विकास शर्मा) भारत की स्वर कोकिला भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित लता मंगेशकर का आज सवेरे 8:30 बजे ब्रीच कैंडीअस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। उनकी आयु 92 वर्ष थी। उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर प्रधानमन्त्री मोदी,राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद सहित कई हस्तियों ने गहरा दुख प्रकट किया है। लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रही लता जी पिछले कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी। उनके निधन पर भारत सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। 28 सितम्बर 1929 को जन्मी लता मंगेशकर ने संगीत की दुनिया में 7 दशक तक राज किया। अनागीनित हिंदी फिल्मों में गाने गाए। वैसे तो लता जी के गए सभी गीत आज भी लोगो की जुबान पर है लेकिन उनके कुछ गीत जैसे मेरी आवाज ही मेरी पहचान है, हम उस देश में रहते है,जिस देश में गंगा बहती है , आकाश का सूनापन, एक है सूरज एक है और ए मेरे वतन के लोगो जैसे गीत ने सबके दिलो पर अपनी छाप छोड़ी । उनके निधन पर फिल्मी जगत,उधोग जगत के साथ साथ राजनीति जगत के कई गणमान्य हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

Related Post