Latest News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के अधीन पराविधिक स्वयं सेवक की नियुक्ति हेतु 10 मार्च, 2022 को साक्षात्कार होगा।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के अधीन पराविधिक स्वयं सेवक (पी.एल.वी.) की नियुक्ति हेतु 10 मार्च, 2022 को साक्षात्कार होगा। इससे पूर्व इच्छुक अभ्यर्थी उक्त कार्यालय से 03 मार्च, 2022 को सायं 4 बजे तक आवेदन हेतु निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 08 फरवरी, 2022, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के अधीन पराविधिक स्वयं सेवक (पी.एल.वी.) की नियुक्ति हेतु 10 मार्च, 2022 को साक्षात्कार होगा। इससे पूर्व इच्छुक अभ्यर्थी उक्त कार्यालय से 03 मार्च, 2022 को सायं 4 बजे तक आवेदन हेतु निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं। सचिव/सिविल जज (सी.डि.) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनामिका सिंह ने अवगत कराते हुए कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग में तहसील जखोली के अंतर्गत ग्राम सभा टाट, धारकोट, नाग, जखोली लस्या, बर्सिल, पांजणा, तैला, पौंठी, बच्वाड, बष्टा बड़मा, ग्राम सभा खुमेरा, देवीधार, तहसील रुद्रप्रयाग के अंतर्गत जवाड़ी, नरकोटा, खांकरा, बेला, बेलनी, कमेड़ा, गड़मिल, चापड़, अमसारी, तहसील बसुकेदार के अंतर्गत ग्राम पठालीधार, डांगी, डुंगर, बड़ैथ, भुनालगांव एवं तहसील ऊखीमठ के अंतर्गत ग्राम सभा जलई, परकंडी, कांडई, सुरसाल, भीरी, बाडव, त्रियुगीनारायण आदि में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधीन कार्य करने हेतु पी.एल.वी. की नियुक्ति की जानी है, जिस हेतु इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय रुद्रप्रयाग से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 मार्च, 2022 को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों सहित चरित्र प्रमाण-पत्र व शपथ-पत्र के साथ अपराह्न 12 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए 9149109745 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Related Post