Latest News

ढाल वाला मुनी की रेती में सुबोध उनियाल की धर्मपत्नी सुमन उनियाल ने घर-घर में भाजपा के लिए मांगे वोट


भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल की धर्मपत्नी सुमन उनियाल ने जिला अध्यक्ष रेखा राणा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मुनी की रेती सुशीला सेमवाल व समर्थकों ने ढाल वाला मुनी की रेती वार्ड नंबर 11 बूथ संख्या 46 में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

आज 9 फरवरी2022I भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल की धर्मपत्नी सुमन उनियाल ने जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा राणा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मुनी की रेती सुशीला सेमवाल व समर्थकों ने ढाल वाला मुनी की रेती वार्ड नंबर 11 बूथ संख्या 46 में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन उनियाल जी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ही देश का विकास करने में सक्षम है। भाजपा की नीतियों पर चलकर नरेंद्र नगर क्षेत्र में विकास किया। ढाल वाला मुनी की रेती वार्ड नंबर 11 में पहुंचे सुबोध उनियाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन उनियाल जी ने घर-घर पर्चे बांटे। इस दौरान भाजपा के समर्थक भी मौजूद थे।

Related Post