Latest News

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का आह्वान - उत्तराखण्ड सहित पांचों राज्यों में भाजपा को शिकस्त दें!


एसकेएम ने कहा कि एसकेएम ने किसान विरोधी और किसानों से लिखित वायदे के बाद भी विश्वासघात करने वाली भाजपा को पांचों राज्यों में शिकस्त देकर सबक सिखाने का आह्वान किया है। इसके लिए मिशन यूपी-उत्तराखण्ड के तहत संयुक्त किसान मोर्चा के नेता उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में दौरा कर रहे हैं।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

10 फरवरी 2022 संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) उत्तराखण्ड संयोजन समिति ने आज देहरादून में एसकेएम के नाम से हुई प्रेस कांफ्रेंस को भाजपा की चाल बताते हुए इसके आयोजक भोपाल चौधरी को भाजपा का एजेंट बताया। उन्होंने कहा कि देश व उत्तराखण्ड में संयुक्त किसान मोर्चा और किसान आंदोलन में किसान संघ नाम का कोई भी संगठन कभी भी नहीं रहा है। यह भाजपा का फर्जी संगठन है और जनता तथा किसानों को चुनाव में धोखा देने के लिए बनाया गया है। एसकेएम ने कहा कि एसकेएम ने किसान विरोधी और किसानों से लिखित वायदे के बाद भी विश्वासघात करने वाली भाजपा को पांचों राज्यों में शिकस्त देकर सबक सिखाने का आह्वान किया है। इसके लिए मिशन यूपी-उत्तराखण्ड के तहत संयुक्त किसान मोर्चा के नेता उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में दौरा कर रहे हैं। उत्तराखण्ड में भी संयुक्त किसान मोर्चा ने भाजपा को शिकस्त देने का आह्वान किया है। इसके तहत संयुक्त किसान मोर्चा ने नेता गढ़वाल, कुमाऊं में दौरे कर रहे हैं। एसकेएम उत्तराखण्ड के किसानों, न्याय पसंद लोगों, भूमि लूट को बढ़ाने वाले भाजपा सरकार के संशोधित भू-क़ानून के खिलाफ लड़ने वाली ताकतों, मजदूरों और कर्मचारियों का आह्वान करता है कि किसान-मजदूर-कर्मचारी विरोधी और देश व उत्तराखण्ड के संसाधनों की नीलामी करने वाली भाजपा को शिकस्त दें।

Related Post