Latest News

श्रीमहंत आंेकार भारती बने जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय उपाध्यक्ष


नागा सन्यासियों के सबसे बड़े अखाड़े श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने परूेऊ मठ बाडमेर राजस्थान के पीठाधीश्वर श्रीमहंत आंेकार भारती महाराज को अन्र्तराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार। नागा सन्यासियों के सबसे बड़े अखाड़े श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने परूेऊ मठ बाडमेर राजस्थान के पीठाधीश्वर श्रीमहंत आंेकार भारती महाराज को अन्र्तराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके साथ ही मगोड़ी मढ गुजरात की पीठाधीश्वर श्रीमहंत उमाभारती को सन्यासिनी अखाड़ा माई बाड़ा अन्र्तराष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय मंत्री श्रीमहंत मोहन भारती ने बताया अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने परेऊ मठ में आयोजित एक भव्य समारोह में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व साधु संतो की उपस्थिति में इन दोनो का पटट्ाभिषेक तथा चादर ओढाकर सर्वसम्मति से पदाधिकारी बनाये जाने की घोषणा की। इस अवसर पर श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने नवनियुक्त अन्र्तराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत ओंकार भारती तथा माईबाड़े की अन्र्तराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत उमाभारती को आर्शीवाद देते हुए कामना की कि दोनो पदाधिकारी पद की गरिमा बनाए रखते हुए अखाड़े की उन्नत्रि,प्रगति व विकास को लेकर प्रयन्तशील रहेंगे। उन्होने कहा अखाड़े की गरिमा व प्रतिष्ठा को अक्षुण्ण रखना हम सबका परम पुनीत कर्तव्य है। धर्म की रक्षा,सनातन धर्म का प्रचार प्रसार व राष्ट्र की एकता अखण्डता के लिए सतत कार्य करते रहना सच्चा साधु धर्म है,जिसका हमे दृढ़ता से पालन करना है। पटट्ाभिषेक समारोह में सभापति श्रीमहंत उमाशंकर भारती,श्रीमहंत शिवानदं सरस्वती,तुलसाराम जी महाराज,पीठाधीश्वर महासोतशा,श्रीमहंत बलाज गिरि,मंत्री परमेश्वर भारती,श्रीमहंत पृथ्वी गिरि,गादीपति बालकगदद्ी हरियाणा,श्रीमहंत बलराज गिरि,अष्टकौशल महंत कमल भारती सहित हजारों साधु-संत तथा श्रद्वालुभक्त मौजूद रहे।

Related Post