Latest News

केंद्रीय विद्यालयों में अब इस आयु तक के बच्‍चों को मिलेगा कक्षा एक में प्रवेश


केंद्रीय विद्यालयों में सत्र 2022-23 से कक्षा एक में छह से आठ साल तक के बच्चों को प्रवेश मिलेगा। पिछले सत्र तक आयु सीमा पांच से सात तक की थी। केवी संगठन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में कक्षा एक में प्रवेश के लिए निर्धारित बच्चों की आयु सीमा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

केंद्रीय विद्यालयों में सत्र 2022-23 से कक्षा एक में छह से आठ साल तक के बच्चों को प्रवेश मिलेगा। पिछले सत्र तक आयु सीमा पांच से सात तक की थी। केवी संगठन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में कक्षा एक में प्रवेश के लिए निर्धारित बच्चों की आयु सीमा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। कक्षा एक के साथ ही कक्षा दो के लिए भी आयु सीमा छह से आठ वर्ष तक ही निर्धारित की गई है। इसी तरह कक्षा तीन में सात से नौ वर्ष, कक्षा चार में आठ से 10, पांच में नौ से 11 वर्ष, छह में 10 से 12 वर्ष, सात में 11-13 वर्ष, आठ में 12-14 वर्ष, नौवीं में 13-15 वर्ष और 10वीं में 14-16 वर्ष तक की आयु सीमा निर्धारित की गई है। यह व्यवस्था इसी सत्र से लागू कर दी गई है। नई शिक्षा नीति में दिए गए प्राविधानों को केंद्रीय विद्यालयों में लागू किए जाने के साथ ही अब एनसीईआरटी के सिलेबस में भी बदलाव की चर्चा चल रही है। शिक्षा नीति में प्राइमरी शिक्षा को कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक किया गया है। ऐसे में इन पांच कक्षाओं के लिए अलग सिलेबस और कक्षा तीन से पांच, पांच से आठ और नौवीं से 12वीं तक के लिए अलग-अलग सिलेबस तैयार किया जा रहा है। नौवीं से 12वीं में सेमेस्टर व्यवस्था लागू की जाएगी।

Related Post