Latest News

यूक्रेन के 1.20 लाख लोगों ने किया पलायन


युक्रेन प्रकरण में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि रूसी हमले की वजह से अब तक लगभग 1.20 लाख लोगों ने यूक्रेन से पड़ोसी देशों में पलायन किया है। यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। आशंका है कि अगर स्थिति और बिगड़ती है तो यह संख्या 40 लाख तक पहुंच सकती है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

युक्रेन प्रकरण में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि रूसी हमले की वजह से अब तक लगभग 1.20 लाख लोगों ने यूक्रेन से पड़ोसी देशों में पलायन किया है। यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। आशंका है कि अगर स्थिति और बिगड़ती है तो यह संख्या 40 लाख तक पहुंच सकती है। रायटर के अनुसार पोलैंड के उप गृह मंत्री पावेल स्जेफर्नकर ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद लगभग एक लाख लोगों ने पोलैंड में प्रवेश किया है।एपी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आइसीसी)के अभियोजक ने कहा है कि वे यूक्रेन पर रूस के हमले की निगरानी कर रहे हैं। युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों पर मुकदमा चलाना आइसीसी के अधिकार क्षेत्र में है, हालांकि अभियोजक करीम खान ने स्वीकार किया कि उस मुद्दे की फिलहाल जांच नहीं कर सकते।रायटर के अनुसार रूस के संचार नियामक ने शनिवार को 10 स्थानीय मीडिया संस्थानों को चेतावनी दी है। इन संस्थानों पर रूस के सैन्य अभियान को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया गया है। जिन संस्थानों को नोटिस भेजा गया है उनमें रेडियो स्टेशन इको मोस्किवी और एक समाचार पत्र नोवाया गजेटा है। इस समाचार पत्र के प्रधान संपादक दिमित्री मुराटोव को पिछले साल नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Related Post