Latest News

अमेरिका ने रूस के जारी हमलों के बीच यूक्रेन को दी बड़ी सहायता,अब तक 198 यूक्रेनियन मारे गए


रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज तीसरा दिन है। रूसी सेना ने कीव पर अपनी सेना के साथ अपनी बढ़त जारी रखी है, जो अब शहर के केंद्र से 30 किमी दूर है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने देश भर में कड़ा प्रतिरोध जारी रखा है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज तीसरा दिन है। रूसी सेना ने कीव पर अपनी सेना के साथ अपनी बढ़त जारी रखी है, जो अब शहर के केंद्र से 30 किमी दूर है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने देश भर में कड़ा प्रतिरोध जारी रखा है। यह जानकारी ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने दी है। रूस से जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम कीव और शहर के हर जरूरी कोने को कंट्रोल कर रहे हैं। जो हमारे साथ आना चाहते हैं और मदद करना चाहते हैं कर सकते हैं, हम आपको हथियार देंगे। हमें इस जंग को खत्म करना होगा। हम शांति में जी सकते हैं।रूस द्वारा जारी हमलों के बीच अमेरिका ने यूक्रेन को बड़ी सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि रूस के अनुचित युद्ध से खुद को बचाने में मदद करने के लिए अमेरिकी रक्षा विभाग यूक्रेन को तत्काल सैन्य सहायता में अतिरिक्त 350 मिलियन डालर प्रदान करेगा।

Related Post