Latest News

2020 कायसीड (KAICIID)फैलो प्रोग्राम लिस्बन, पुर्तगाल में आयोजित


कायसीड (KAICIID) फैलो प्रोग्राम लिस्बन, पुर्तगाल में आयोजित किया गया, जिसमें वैश्विक स्तर के विभिन्न धर्मो के प्रबुद्ध व्यक्तियों ने सहभाग किया। इस प्रशिक्षण सत्र एवं समापन समारोह में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश से सुश्री गंगा नन्दिनी जी ने सहभाग कर विभिन्न धर्मो के बीच सद्भाव, समरसता और शान्ति स्थापित करने हेेतु युवा पीढ़ी को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

ऋषिकेश, 27 फरवरी। 2020 कायसीड (KAICIID) फैलो प्रोग्राम लिस्बन, पुर्तगाल में आयोजित किया गया, जिसमें वैश्विक स्तर के विभिन्न धर्मो के प्रबुद्ध व्यक्तियों ने सहभाग किया। इस प्रशिक्षण सत्र एवं समापन समारोह में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश से सुश्री गंगा नन्दिनी जी ने सहभाग कर विभिन्न धर्मो के बीच सद्भाव, समरसता और शान्ति स्थापित करने हेेतु युवा पीढ़ी को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया। परंपरागत रूप से कायसीड फैलो बौद्ध, ईसाई, हिंदू, यहूदी, मुस्लिम आदि अन्य धर्मों के साथ-साथ दुनिया भर के विविध धार्मिक पृष्ठभूमि से चुने गए नेताओं, धर्मगुरूओं और शिक्षकों के साथ कार्य करता है। इस प्रशिक्षण में कायसीड विशेषज्ञों द्वारा संवाद सुविधा, अंतरसांस्कृतिक संचार और सामाजिक सामंजस्य को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा अपने छात्रों और समुदायों को अंतर्धार्मिक संवाद के बारे में शिक्षित करने का कौशल प्रदान किया गया ताकि वे कुशल संवादकर्ता, सूत्रधार और नेता बन सकें और अपने समुदायों के लिये एक सक्रिय शांति अधिवक्ता बन कर उभरें। परंपरागत रूप से यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, हालांकि 2020 में सभी ने कोरोना महामारी की चुनौतियों का सामना किया इसी कारण विगत दो वर्षो से इसका आयोजन नहीं हो पाया परन्तु इस वर्ष इस अंतर्धार्मिक संवाद परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन हेतु तीन समूहों, अंतर्राष्ट्रीय समूह, दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका समूहों के 61 कायसीड फेलो, 31 देशों, 5 महाद्वीपों और 6 धर्मों से आए लीडर्स लिस्बन, में प्रशिक्षण और स्नातक समारोह में सहभाग हेतु एक साथ शामिल हुए। परमार्थ निकेतन से सुश्री गंगा नंदिनी, प्रोजेक्ट्स एंड कम्युनिकेशन डायरेक्टर, ग्लोबल इंटरफेथ वॉश एलायंस, प्रशिक्षण में एकमात्र हिंदू भारतीय अमेरिकी प्रतिनिधि थीं। कायसीड के वरिष्ठ सदस्यों ने परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इंटरफेथ डायलॉग और युवा जुड़ाव में उनके असाधारण नेतृत्व को देखने के बाद उन्हें 2019 में कार्यक्रम में सहभाग हेतु नामांकित किया गया था। स्वामी चिदानंद सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी के आशीर्वाद से उन्होंने आवेदन किया और इस स्नातक समारोह कार्यक्रम के लिए उनका चयन किया गया।

Related Post