Latest News

"विधुती कण जभी त्वरित होके जाये रे, छलके जो तरंगिणी गीत मिलके गाये रे " की धुन से प्रारम्भ हुआ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस।


रा0 इ0 का0 मन्जाकोट में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया गया। विज्ञान दिवस की शुरुआत पूर्व प्रधानाचार्य स्व0 शिव दर्शन सिंह नेगी जी द्वारा रचित विज्ञान गीत के द्वारा की गयी । गीत का गायन कक्षा 8 की छात्राओं द्वारा किया गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

आज दिनांक 28 फरवरी को रा0 इ0 का0 मन्जाकोट में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया गया। विज्ञान दिवस की शुरुआत पूर्व प्रधानाचार्य स्व0 शिव दर्शन सिंह नेगी जी द्वारा रचित विज्ञान गीत के द्वारा की गयी । गीत का गायन कक्षा 8 की छात्राओं द्वारा किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने औरवैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्यसेराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीपरिषदतथा विज्ञान एवंप्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में हर साल 28फरवरी को भारत में मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है। इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 28 फरवरी सन् 1928 को की थी। इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था। कार्यक्रम का संचालन जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ0 अशोक कुमार बडोनी द्वारा किया गया। डॉ0 बडोनी द्वारा अपने सम्बोधन में सर सी0 वी0 रमन के जीवन वृत को विस्तार से समझाया गया व बच्चों को उनके आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित किया। भौतिक प्रवक्ता मनीष चमोली द्वारा रमन प्रभाव व स्पेक्ट्रम को बहुत प्रभावशाली ढंग से बच्चों को समझाया गया। गणित प्रवक्ता प्रमोद तिवाडी द्वारा रमन प्रभाव का आधुनिक विज्ञान व दैनिक जीवन में महत्व को बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कलम सिंह रावत द्वारा सर सी0 वी0 रमन द्वारा किये गये कार्यों को बच्चों के सम्मुख रखा। साथ ही विश्व के समस्त वैज्ञानिकों को याद किया जिन्होने समाज को अपनी खोजों से लाभान्वित किया। इस अवसर पर विद्यालय विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिनमें छात्र छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। साथ ही प्रधानाचार्य द्वारा राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले छात्रों किशन सिंह व अभिनव सिंह को बधाई दी गयी व सम्मानित किया गया।

Related Post