Latest News

महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर दुल्हन की तरह सजे, श्रद्धालुओं में जलाभिषेक करने हेतु भारी उत्साह।


हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों और मंदिरों में भगवान भोले शंकर के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। आज सुबह से ही शिव भक्त अपने निकट के शिव मंदिरों में श्रद्धा पूर्वक जलाभिषेक कर रहे हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर तीर्थ नगरी के शिव मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

रिपोर्ट  - à¤µà¤¿à¤•à¤¾à¤¸ शर्मा

हरिद्वार 1 मार्च (विकास शर्मा) हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों और मंदिरों में भगवान भोले शंकर के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। आज सुबह से ही शिव भक्त अपने निकट के शिव मंदिरों में श्रद्धा पूर्वक जलाभिषेक कर रहे हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर तीर्थ नगरी के शिव मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हरिद्वार में भगवान शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ लगी हुई है दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। मंदिर के प्रबंधक विश्वेश्वर पुरी बाबा ने बताया कि आज के दिन भगवान शिव और माता सती का विवाह हुआ था। भगवान शिव के विवाह समारोह के उपलक्ष में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। बड़े हर्ष उल्लास के साथ यहां पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने उचित इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर में पुलिस भी मौजूद है। शिव मंदिरों में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की जलाभिषेक करने वालों की काफी भीड़ रही। कोरोना की बाध्यता खत्म होने पर श्रद्धालुओं में जलाभिषेक करने हेतु भारी उत्साह देखा गया। अन्य प्रदेशों से आए भक्तों द्वारा भी हर की पौड़ी पर स्नान कर शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। हरिद्वार में अन्य राज्यों से कावड़ यात्रा पर आज अपने-अपने गंतव्य स्थान को गंगाजल लेकर भक्त रवाना हो गए है। अपने शिवालयो में महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक के साथ ही कावड़ यात्रा का भी समापन हो जाएगा।

Related Post