Latest News

आपरेशन गंगा के तहत आज 3,726 भारतीयों की होगी घर वापसी, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी जानकारी


रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज आठवां दिन है। युद्ध के बीच एक बार फिर रूस और यूक्रेन बातचीत करेगा। दोनों देशों के बीच गुरुवार को पोलैंड-बेलारूस बार्डर पर वार्ता होगी। वहीं, इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारतीय वायु सेना ने भी अभियान तेज कर दिया है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज आठवां दिन है। युद्ध के बीच एक बार फिर रूस और यूक्रेन बातचीत करेगा। दोनों देशों के बीच गुरुवार को पोलैंड-बेलारूस बार्डर पर वार्ता होगी। वहीं, इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारतीय वायु सेना ने भी अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को पोलैंड से भारतीय वायु सेना का तीसरा C-17 विमान हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भारतीय नागरिकों का स्वागत किया। इस बीच मास्को ने कहा है कि यूक्रेन में उसके 498 सैनिक मारे जा चुके हैं। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक यूक्रेन में 227 मौतें हो चुकी हैं वहीं 525 लोग जख्मी हुए हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर स्पेशल फ्लाइट पोलैंड से दिल्ली पहुंची। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यूक्रेन से लौटे भारतीयों का स्वागत किया।

Related Post