Latest News

गलत निकला रूस का दावा, विदेश मंत्रालय ने कहा- यूक्रेन में भारतीय छात्रों को नहीं बनाया गया बंधक


रूस और यूक्रेन की बीच युद्ध का आज आठवां दिन है। यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच रूस ने दावा किया था कि यहां कुछ भारतीय छात्रों को बंधक बनाया गया है। हालांकि, कुछ ही घंटे बाद रूस का दावा गलत निकला है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

रूस और यूक्रेन की बीच युद्ध का आज आठवां दिन है। यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच रूस ने दावा किया था कि यहां कुछ भारतीय छात्रों को बंधक बनाया गया है। हालांकि, कुछ ही घंटे बाद रूस का दावा गलत निकला है। विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में भारतीय छात्रों को बंधक बनाए जाने की खबरों को लेकर बड़ी जानकारी दी है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यूक्रेन में भारतीय छात्रों को बंधक बनाये जाने की कोई खबर नहीं है।सरकार ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास अपने फंसे हुए नागरिकों के साथ लगातार संपर्क में है। सरकार को युद्ध प्रभावित यूक्रेन में भारतीय छात्रों को बंधक बनाए जाने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।बता दें कि बुधवार को रूसी दूतावास ने दावा किया था कि यूक्रेनी सेना ने भारतीय छात्रों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने के लिए बंधक बना लिया गया है। रूस के दावे के बाद विदेश मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी किया है। अरिंदम बागची ने बताया कि यूक्रेन के अधिकारियों के सहयोग से कई छात्र कल खारकीव से चले गए।

Related Post