Latest News

सर, बर्फ को एकत्रित कर बर्तन में पिघला कर बुझा रहे हैं प्यास


बिजली-पानी की कनेक्टिविटी ठप हो चुकी है। खाने का जो स्टॉक में सामान था, वह भी खत्म होने को है। यह स्थिति आ चुकी है कि आसमान से गिर रही बर्फ को बर्तन में एकत्रित कर पिघलाकर रहे हैं और प्यास लगने पर पी रहे हैं।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

सर, यहां हालात काफी खराब हो चुके हैं। बिजली-पानी की कनेक्टिविटी ठप हो चुकी है। खाने का जो स्टॉक में सामान था, वह भी खत्म होने को है। यह स्थिति आ चुकी है कि आसमान से गिर रही बर्फ को बर्तन में एकत्रित कर पिघलाकर रहे हैं और प्यास लगने पर पी रहे हैं। यह आपबीती यूक्रेन के डेंजर जोन बने सूमी शहर में फंसे अलीगढ़ के मेडीकल छात्र शुभम सिंह ने ये बात बतायी।रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों में दहशत बढ़ती जा रही है। अलीगढ़ के करीब 65 विद्यार्थी मेडीकल की पढ़ाई कर रहे हैं। कीव व खारकीव जैसे डेंजर जोन में फंसे विद्यार्थी भी अलीगढ़ लौट चुके हैं। वहीं रशिया बार्डर के नजदीक सूमी शहर में हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। रामघाट रोड रामबाग कॉलोनी निवासी शुभम सिंह एमबीबीएस के चतुर्थ वर्ष के छात्र हैं। शुभम ने बताया कि चार दिन से बंकर में रात-दिन बिताने पड़ रहे हैं। इलेक्ट्रिक सिटी व वाटर की सप्लाई ठप हो चुकी है। करीब 400 भारतीय मेडीकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फंसे हुए हैं।

Related Post