Latest News

चिया के बीज


चिया के बीज, तुलसी की प्रजाति के बहुत ही छोटे बीज होते हैं। ये शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में बहुत फायदेमंद होते हैं। चिया के बीजों में कई औषधीय गुण भी होते हैं, जो शरीर में मेटाबॉलिज्‍म प्रणाली को संतुलित, भूख को शांत करने, पानी की मात्रा बनाए रखने, चर्बी या वसा कम करने में लाभकारी सिद्ध होते हैं।

रिपोर्ट  - à¤µà¥ˆà¤§ दीपक कुमार

चिया के बीज, तुलसी की प्रजाति के बहुत ही छोटे बीज होते हैं। ये शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में बहुत फायदेमंद होते हैं। चिया के बीजों में कई औषधीय गुण भी होते हैं, जो शरीर में मेटाबॉलिज्‍म प्रणाली को संतुलित, भूख को शांत करने, पानी की मात्रा बनाए रखने, चर्बी या वसा कम करने में लाभकारी सिद्ध होते हैं। चिया के बीजों में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा 3, फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज व अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। जो शरीर को पोषण तो देते ही हैं साथ ही कई तरह की बीमारियों से भी बचाते हैं। ये शरीर से विषैले पदार्थों को दूर करने और खून मैं शकर की मात्रा को संतुलित करता है चिया के बीज के औषधीय गुण सूजन कम करे: चिया के बीजों के नियमित सेवन से सूजन की परेशानी दूर होती है। एक गिलास पानी में एक चम्मच चिया के बीजों आधे घंटे के लिए भिगोएं। आधे घंटे बाद बीजों वाला पानी गाढ़े घोल में बदल जाएगा। इस घोल को पीने से पाचन प्रणाली बहुत ही अच्छी होती है। इससे फाइबर की उच्च मात्रा मिलती है। मोटापा घटाए: वजन कम करने या मोटापा घटाने के लिए चिया यानि तुलसी प्रजाति के बीज बहुत ही लाभदायक होते हैं क्योंकि यह भूख शांत करते हैं। चिया बीजों को भोजन के रूप में इस्तेमाल करने से भूख कम लगती है।ये बीज पानी को अवशोषित करने की क्षमता रखते हैं, जिस कारण ये एक जेल पदार्थ में बदल जाते हैं और मोटापा कम करने में मदद करते हैं। चिया बीज, कैलोरी की कम मात्रा के साथ सभी पोषक तत्वों की कमी को दूर करते हैं। कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करना: चिया के बीजों में ओमेगा- 3 ऑयल का गुण पाया जाता है, जो हृदय और कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। चिया के बीजों में ओमेगा- 3 ऑयल होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालता है। हृदय रोग तथा कैंसर से बचाव: चिया के बीजों में एंटी ऑक्सीडैंट्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो शरीर से फ्री रैडीकल्स को बाहर निकालने में मदद करता है। फ्री रैडीकल्स का संबंध हृदय यानि दिल के रोग और कैंसर से होता है। ये बीज ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करते हुए हृदय को स्वस्थ रखने में बहुत ही लाभकारी सिद्ध होते हैं। तंत्रिका तंत्र को मजबूत करना: वनस्पति के आधार पर आधार पर चिया के बीज प्रोटीन व आवश्यक अन्य पोषक तत्वों का मुख्य स्रोत हैं। जिनके सेवन से मांसपेशियां, मस्तिष्क कोशिकाएं और तंत्रिका तंत्र को मजबूत होता है। चिया के बीजों का सेवन करने से अल्जाइमर जैसे रोग से छुटकारा मिलता है। तापमान स्थिर रखना: चिया के बीजों को रोजाना खाने से पर्याप्त पोषण मिलता है साथ ही शरीर का तापमान भी स्थिर रहता है। इसमें आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम व अन्य के गुण होते हैं। इन गुणों से व्यक्ति को अंदरूनी ताकत को बनाए रखने और सुधारने में मदद मिलती है। दांत और हड्डियां मजबूत: चिया के बीजों का सेवन करने से 18 फीसदी कैल्सियम की कमी पूरी होती है, जो दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए इन बीजों रोजाना अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। Vaid Deepak Kumar Adarsh Ayurvedic Pharmacy Daksh Mandir Marg Kankhal Haridwar aapdeepak.hdr@gmail.com 9897902760

Related Post