Latest News

रूस की अमेरिका समेत यूरोपीय देशों को धमकी, प्रतिबंध न हटाने पर जब्त करेगा कंपनियों की संपत्ति


यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को नाटो से अपने देश को नो-फ्लाई जोन घोषित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं दोहराता हूं कि यदि आप हमारे आकाश को बंद नहीं करते हैं, तो यह रूसी मिसाइलें आपके क्षेत्र में, नाटो क्षेत्र पर और नाटो नागरिकों के घरों पर गिरेंगी।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

रूस और यूक्रेन के बीच जंग ने अब भीषण रूप ले लिया है। रूस लगातार यूक्रेन के शहरों को हवाई हमले के जरिए निशाना बना रहा है। जंग के 19वें दिन तक यूक्रेन के कई शहर रूसी हमले में तबाह हो गए हैं। वहीं, इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध पर चर्चा करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। उन्होंने हाल की राजनयिक गतिविधियों की समीक्षा की और रूस को उसके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराने और यूक्रेन की सरकार और लोगों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को नाटो से अपने देश को नो-फ्लाई जोन घोषित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं दोहराता हूं कि यदि आप हमारे आकाश को बंद नहीं करते हैं, तो यह रूसी मिसाइलें आपके क्षेत्र में, नाटो क्षेत्र पर और नाटो नागरिकों के घरों पर गिरेंगी। विदेशी कंपनियों द्वारा पाबंदी लगाने को लेकर रूस भड़क उठा है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने विदेश कंपनियों को धमकी दी है। रूस ने कहा है कि कोका-कोला, मैकडानल्ड्स, प्राक्टर एंड गैंबल, आईबीएम सहित कई विदेशी संस्थाओं के अधिकारियों की गिरफ्तारी हो सकती है। साथ ही उनकी संपत्ति भी जब्त की जा सकती है।

Related Post