Latest News

फूलदेई पर्व उत्तराखंड तथा विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी हरिद्वार में धूमधाम से मनाया


फूलदेई पर्व उत्तराखंड तथा विश्व प्रसिद्ध पावन नगरी हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया चैत्र की संक्राति को फूलों का पर्व फूलदेई हर्षोल्लास धूमधाम के साथ प्रतिवर्ष गढ़वाल कुमाऊँ तथा प्लेन क्षेत्र के लोगों में किसानों में हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया जाता है|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार 14 मार्च 2022 को फूलदेई पर्व उत्तराखंड तथा विश्व प्रसिद्ध पावन नगरी हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया चैत्र की संक्राति को फूलों का पर्व फूलदेई हर्षोल्लास धूमधाम के साथ प्रतिवर्ष गढ़वाल कुमाऊँ तथा प्लेन क्षेत्र के लोगों में किसानों में हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया जाता है इस दिन घर की बेटियां छोटे बच्चे खेत खलियान बागानों से फूल कलियां एकत्रित कर घर-घर फूलों की वर्षा करती हैं प्राचीन काल से यह पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ प्रतिवर्ष मनाया जाता रहा है फूलदेई पर्व घर की बेटियों के लिए एक अत्यंत सुखद व हर्ष उल्लास का उत्सव होता है गढ़वाल कुमाऊं मंडल में इस प्रथा को और जोरदार तरीके से बड़े त्योहार के स्तर पर इस पर्व को मनाया जाता है तथा प्लेन मैदानी इलाकों में इस पर्व को घर की बच्चियां बेटियां लड़कियां बच्चे एकत्रित होकर घर घर जाकर फूलों की वर्षा करते हैं तथा अपने मनोरथ का गान करते हुए हर्ष हर्ष उल्लास के साथ इस पर्व को मनाते हैं

Related Post