Latest News

कल्‍याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह का दूसरी बार मंत्री बने, विरासत में मिली सियायत


उत्‍तर प्रदेश के मंत्री मंडल में शामिल होने वालों में अतरौली सीट से विधायक संदीप सिंह का नाम भी चर्चा में ऊपर है। यदि उन्हें मौका मिला तो दूसरी बार मंत्री बनेंगे। पिछली सरकार में वे शिक्षा व वित्त राज्य मंत्री थे।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

उत्‍तर प्रदेश के मंत्री मंडल में शामिल होने वालों में अतरौली सीट से विधायक संदीप सिंह का नाम भी चर्चा में ऊपर है। यदि उन्हें मौका मिला तो दूसरी बार मंत्री बनेंगे। पिछली सरकार में वे शिक्षा व वित्त राज्य मंत्री थे।उन्होंने राजनीति में 2017 में एंट्री की थी। अतरौली से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। प्रदेश में युवा मंत्री के रूप में चर्चित हुए। दूसरी बार विधायक बने संदीप सिंह 30 साल के हैं। उन्होंने एमए पब्लिक रिलेशन एंड स्टेटिक कम्युनिकेशन, लंदन यूनिवर्सिटी से किया था। उन्हें विरासत में सियासत मिली है। दादा कल्याण सिंह यहां से दस बार विधायक रहे। दो बार मुख्यमंत्री और दो राज्यों के राज्यपाल रहे। पिता राजवीर सिंह राजू भैया एटा सांसद हैं। मां प्रेमलता वर्मा पूर्व विधायक हैं।उत्‍तर प्रदेश सरकार में राज्‍यमंत्री रहे संदीप सिंह अभी युवा हैं। 30 वर्ष के करीब उनकी उम्र है। इसलिए राजनीति की लंबी पारी खेलने का पूरा मौका है। संदीप सिंह चाहेंगे कि अपने दादाजी की तरह राजनीति में एक नया मुकाम हासिल करें। कल्याण सिंह ने राजनीति में पूरे देश में एक नई पहचान बनाई थी। संदीप सिंह सूबे में वित्त राज्य मंत्री हैं। अतरौली की माटी से भले ही संदीप अच्छी तरह से वाकिफ हैं, मगर दादाजी के रहने से आत्मबल बढ़ता था। कल्याण सिंह का अतरौली पहुंचना ही काफी होता था। हर वर्ग कल्याण सिंह के नाम से साथ खड़ा हो जाता था। हालांकि, संदीप सिंह के आशीर्वाद लेकर आगे कदम बढ़ा दिया। संदीप सिंह सभाओं में कई जगह भावुक भी हुए थे, उन्होंने कहा था कि जिस तरह से आप सभी ने दादाजी को स्नेह करते रहे हैं, उसी तरह से आप सभी का स्नेह चाहिए। यह अचूक मंत्र अतरौली की जनता के दिलों में घर कर गया और संदीप सिंह की झोली में जीत डाल दी।

Related Post