Latest News

एस.एम.जे.एन. काॅलेज के 07 कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया


एस.एम.जे.एन. काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव-2022 में चुनाव डयूटी में सराहनीय कार्य करने पर जिलाधिकारी महोदय/ जिला निर्वाचन अधिकारी, श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिला नोड़ल अधिकारी, विधानसभा चुनाव 2022 डाॅ. सौरभ गहरवार द्वारा हमारे काॅलेज के 07 कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार 04 अप्रैल, 2022 । एस.एम.जे.एन. काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव-2022 में चुनाव डयूटी में सराहनीय कार्य करने पर जिलाधिकारी महोदय/ जिला निर्वाचन अधिकारी, श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिला नोड़ल अधिकारी, विधानसभा चुनाव 2022 डाॅ. सौरभ गहरवार द्वारा हमारे काॅलेज के 07 कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है जिनमें कार्यलय अधीक्षक मोहन चन्द पाण्डेय, वेद प्रकाश चौहान, कैलाश चन्द्र जोशी, कुंवर पाल, सुशील कुमार, शिवप्रसाद डंगवाल तथा विशाल कुमार शामिल हैं। प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि काॅलेज के कर्मचारियों द्वारा विधानसभा चुनाव-2022 में सराहनीय कार्य करने पर इन सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया गया है। सभी कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव में सराहनीय कार्य करने पर प्राचार्य डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. सुषमा नयाल आदि प्राध्यापकों ने अपनी बधाई दी।

Related Post