Latest News

लाशें दफनाने के लिए खोदा गया 45 फीट लंबा गड्ढा, कीव में एक साथ मिले 410 लोगों के शव ,क्रेन में मौत का तांडव जारी है


रूस ने इस देश को इतने गहरे जख्म दिए हैं, जिन्हें याद कर आने वाली पीढ़ियां सिहर उठेंगी। यूक्रेन के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि कीव से लौटने से पहले रूसी सैनिकों ने यहां युद्ध अपराधों को अंजाम दिया है और वह अपने पीछे एक भयानक मंजर छोड़ गए हैं। दरअसल, यूक्रेन राजधानी कीव में एक साथ 410 लोगों के शव मिले हैं।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

रूस ने इस देश को इतने गहरे जख्म दिए हैं, जिन्हें याद कर आने वाली पीढ़ियां सिहर उठेंगी। यूक्रेन के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि कीव से लौटने से पहले रूसी सैनिकों ने यहां युद्ध अपराधों को अंजाम दिया है और वह अपने पीछे एक भयानक मंजर छोड़ गए हैं। दरअसल, यूक्रेन राजधानी कीव में एक साथ 410 लोगों के शव मिले हैं। इसमें से कईयों के हाथ बंधे हुए थे और उनके माथे पर गोली मारी गई। यूक्रेन से आई इस तस्वीर ने हर किसी को डरा दिया है। इस बीच एक अमेरिकी कंपनी की ओर से कीव की कुछ सैटेलाइट तस्वीरें जारी की गई हैं। इसमें दावा किया गया है कि, इन लाशों को दफनाने के लिए कीव की एक चर्च में 45 फीट लंबा गड्ढा खोदा गया है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर शव उन स्थानों पर मिले, जहां पर रूसी सैनिकों ने अपना अड्डा बनाया था। बताया जा रहा है कि, इसमें कई लोगों के हाथ बंधे हुए थे, कुछ के पांव तो कुछ के माथे पर गोली मारी गई थी। यू्क्रेनी अधिकारियों ने इन हत्याओं के लिए रूस को पूरी तरह से दोषी ठहराया है। वहीं राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि यह नरसंहार का सबसे बड़ा सबूत है।

Related Post