Latest News

संतों की कृपा से भाजपा का पूरे देश में परचम लहरा रहा है- गणेश जोशी


उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हरिद्वार दौरे पर रहे। हरिद्वार में गणेश जोशी ने जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वरानंद और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा के सचिव महंत रविन्द्रपुरी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरी गिरी जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात की।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार 5 अप्रैल उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हरिद्वार दौरे पर रहे। हरिद्वार में गणेश जोशी ने जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वरानंद और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा के सचिव महंत रविन्द्रपुरी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरी गिरी जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात की। हर की पौड़ी पर गणेश जोशी ने गँगा पूजन कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान गणेश जोशी ने कहा कि उनकी सरकार किसान, बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों पर गंभीरता से काम कर रही है। साल 2025 तक किसानों की आय दुगनी करने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। पहाड़ से पलायन जैसी गंभीर समस्या के निदान के लिए पहाड़ के किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाया जाएगा। पहाड़ के किसानों को आधुनिक कृषि के तौर तरीके सिखाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 2023 के अंत तक देहरादून में उनका ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्य धाम पूरा हो जाएगा। उन्होंने साफ तौर पर हिदायत दी कि उत्तराखंड में बेईमान अफसरों को बर्दाश्त नही किया जाएगा, ईमानदार अफसरों को उत्साहित किया जाएगा उन्होंने कहा कि अफसरों को कह दिया गया है कि ऐसी नौबत न आने दी जाए कि मंत्रियों को उनसे ऊंची आवाज में बात करनी पड़े। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संतों का आशीर्वाद हमेशा भारतीय जनता पार्टी और उनके साथ रहा है संतों की कृपा के कारण ही भारतीय जनता पार्टी का आज पूरे देश में परचम लहरा रहा है वह आज श्री निरंजनी पंचायती अखाड़े में पत्रकारों से बात कर रहे थे अखाड़े पर पहुंचने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा के सचिव कथा श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी एवं साधु संतों ने स्वागत किया गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भाजपा की सरकार संतों के आशीर्वाद से ही बनी है उन्होंने कहा कि उनका हरिद्वार से पुराना नाता है और उन्हें निरंजनी अखाड़े और अन्य साधु-संतों तथा मां मनसा देवी और गंगा मैया का आशीर्वाद मिला है तभी वे इतने बड़े पद पर पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि हरिद्वार की गरिमा को बरकरार रखा जाएगा जन भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन को रोकने के लिए सरकार कृषि को बढ़ावा देगी उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा और ईमानदार अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गृहस्थ वेश में संत हैं और पिछले 6 महीने में उन्होंने जो कार्य किए उससे प्रदेश में भाजपा की सरकार में लौटी और राज्य का बहुत विकास हुआ इस अवसर पर निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि गणेश जोशी का हमेशा संत समुदाय सम्मान करता है और उन्हें आशीर्वाद देता है वे भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पित है कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महंत श्री हरी गिरी महंत केदार पुरी और सचिव महंत महेश पुरी महाराज ने स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद दिया गणेश जोशी ने हर की पैड़ी पर गंगा पूजन किया और मां गंगा से उत्तराखंड की खुशहाली की कामना की गंगा सभा के महामंत्री करने वशिष्ठ स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि आदि ने उनका स्वागत किया और उन्हें गंगा जली गंदा का प्रसाद तथा अंग वस्त्र भेंट किया|

Related Post