Latest News

हरिद्वार में गैस आपूर्ति पाईप लाईन का कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने अपने जन्मदिन लोकार्पण किया


कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक आज अपने जन्मदिन के अवसर पर भारत सरकार के सहयोग से उत्तराखंड राज्य में शुरु की जा रही पहली गैस आपूर्ति पाईप लाईन का लोकार्पण किया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक आज अपने जन्मदिन के अवसर पर भारत सरकार के सहयोग से उत्तराखंड राज्य में शुरु की जा रही पहली गैस आपूर्ति पाईप लाईन का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने आम्बेद्कर नगर ज्वालापुर से रसोई गैस चूल्हा जलाकर योजना का प्रतीकात्मक रूप से विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर कौशिक ने कहा कि राज्य के विकास की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में यह प्रभावी कदम है। जिससे आम जनमानस के जीवन में सकारत्मक परिवर्तन आयेगा। राज्य सरकार के प्रयास और भारत सरकार के सहयोग से भारत की दुसरी गैस पाईप लाईन महत्वकांक्षी योजना स्थानीय जनता को दी जा रही है। पूरे राज्य में अंबेडकर नगर ज्वालापुर से शुरू हुई इस योजना से आगामी कुम्भ तक अधिकांश आबादी को आच्छादित कर लिया जायेगा |

Related Post