Latest News

पौड़ी में जन कल्याणकारी योजनाओं आदि बावत् एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन


माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा आज राजकीय इण्टर कॉलेज एकेश्वर जनपद पौड़ी गढ़वाल के परिसर, में नालसा (बच्चों के मैत्रिपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके सरंक्षण के लिये विधिक सेवाऐं) योजना|

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 30 अप्रैल, 2022 माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा आज राजकीय इण्टर कॉलेज एकेश्वर जनपद पौड़ी गढ़वाल के परिसर, में नालसा (बच्चों के मैत्रिपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके सरंक्षण के लिये विधिक सेवाऐं) योजना, 2015 एवं कानूनी सेवा संस्थानों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं आदि बावत् एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में राजस्व विभाग, श्रम विभाग, उरेड़ा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग आदि का कैम्प लगवाकर उपरोक्त क्षेत्र की आमजनता की समस्याओं का त्वरित निदान करवाया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल अकरम अली द्वारा विधिक सेवा संस्थानों के क्रियाकलापों, उद्देश्यों तथा नालसा की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया साथ ही निःशुल्क काननी सेवाओं एवं प्रतिकर के सम्बन्ध में अवगत कराया गया साथ ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा नालसा (बच्चों के मैत्रिपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके सरंक्षण के लिये विधिक सेवाऐं) योजना, 2015 के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में राजकीय इण्टर कॉलेज एकेश्वर के छात्र-छात्राओं व उपरोक्त क्षेत्र की आमजनमानस द्वारा अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग किया गया। उक्त शिविर में समाज कल्याण विभाग के स्ट्रॉल पर 04, उद्यान विभाग के स्टाल पर 31, श्रम विभाग के स्टाल पर 205, उरेड़ा विभाग के स्टाल पर 18, कृषि विभाग के स्टाल पर 06, सहकारिता बैंक के स्टाल पर 13 समस्याओं का निराकरण किया गया तथा कुछ समस्याओं को सम्बन्धित विभागो द्वारा नोट किया गया। विकास खण्ड एकेश्वर के स्टाल पर 02 पेशंन व 75 श्रमिक जांच कार्ड प्रमाण पत्र बनावाये गये। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर 80 लोगों को कोविड वेक्सीन लगायी गयी। उक्त कैम्प में लगभग 450 लोग लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

Related Post