Latest News

स्वामी शिवानंद ने की, उत्तराखंड वन विकास निगम को काली सूची में डालने की मांग


मातृसदन के संस्थापक स्वामी शिवानंद ने मुख्यमंत्री से उत्तराखंड वन विकास निगम को काली सूची में डालने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड वन विकास निगम की मिलीभगत से गंगा में बड़े स्तर पर अवैध खनन किया गया है। पाबंदी के बाद भी गंगा किनारे कई स्टोन क्रशर चल रहे हैं।

रिपोर्ट  - à¤‘ल न्यूज़ ब्यूरो

हरिद्वार। मातृसदन के संस्थापक स्वामी शिवानंद ने मुख्यमंत्री से उत्तराखंड वन विकास निगम को काली सूची में डालने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड वन विकास निगम की मिलीभगत से गंगा में बड़े स्तर पर अवैध खनन किया गया है। पाबंदी के बाद भी गंगा किनारे कई स्टोन क्रशर चल रहे हैं। रविवार को मातृसदन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मातृसदन के संस्थापक स्वामी शिवानंद ने बताया कि नवंबर 2021 से लेकर मार्च 2022 तक गंगा क्षेत्र के बिशनपुर, श्यामपुर, भोगपुर आदि में नियम विरुद्ध भारी मशीनों से जमकर खनन किया गया है। गंगा क्षेत्र से उप खनिज निकालने के लिए कई मार्गों का निर्माण भी किया गया है, जिसका प्रयोग स्टोन क्रशर मालिकों द्वारा अवैध खनन के लिए किया जा रहा। इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत भी कराया गया था। कुछ ही समय पहले प्रशासन द्वारा की गई छापेमारी के दौरान कई स्टोन क्रशर पर क्षमता से ज्यादा भंडारण पाया गया है। इससे यह साबित होता है कि गंगा में बड़े स्तर पर अवैध खनन किया गया था।स्वामी शिवानंद ने आरोप लगाया कि खनन बंदी के बाद भी कई स्टोन क्रशर गंगा किनारे लगातार चल रहे हैं। अवैध खनन के चलते अनेक द्वीप गंगा में बन चुके हैं। खनन माफिया द्वारा जंगलों को बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड वन विकास निगम की मिलीभगत और नियमों की अनदेखी के चलते बड़े स्तर पर अवैध किया गया है। इस पूरे मामले की मातृसदन उच्च स्तरीय जांच की मांग करता है, ताकि दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की जा सके।

Related Post