Latest News

औली को वर्ल्ड की टोप टेन डेस्टिनेशन में शामिल करना है- राज्यपाल


राज्यपाल, ले0ज0 गुरमीत सिंह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 10ः45 पर पुलिस ग्राउण्ड गोपेश्वर पहंुचे। पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात पीडब्लूडी गैस्ट हाउस में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्यपाल ने औली में संचार तथा रोड क्नेक्टिविटी को बेहतर करने की बात कही कहा कि हमें औली को वर्ल्ड की टोप टेन डेस्टिनेशन में शामिल करना है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 02 मई 2022, राज्यपाल, ले0ज0 गुरमीत सिंह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 10ः45 पर पुलिस ग्राउण्ड गोपेश्वर पहंुचे। पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात पीडब्लूडी गैस्ट हाउस में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्यपाल ने औली में संचार तथा रोड क्नेक्टिविटी को बेहतर करने की बात कही कहा कि हमें औली को वर्ल्ड की टोप टेन डेस्टिनेशन में शामिल करना है। साथ ही औली सडक को बीआरओ को हस्तारण करने की बात कही। ट्राउट मछली, बद्री घी के उत्पादन बढाने और इसकी मार्केटिंग,ट्रांसपोर्टिंग को बेहतर करकेे राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्ग पर क्लस्टर सेन्टर खोलने के निर्देश दिए जिससे महिलाओं को अच्छी आजीविका मिल सके। उन्होंने हर क्षेत्र में पांच पांच आइकोन चुनने के निर्देश जो अपने अपने क्षेत्र में कुछ विशेष कर रहे हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोडने के लिए टनल निर्माण का सुझाव भी दिया। अधिक से अधिक सैल्फी प्वांइट बनाने के निर्देश दिए। 369 होम स्टे बनाने के निर्देश दिए तथा उनका व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ सबसे ज्यादा सेल्स करने वाले स्वयं सहायता समुहों रेड क्रास सोसाइटी मैम्बर, आशा वर्कर को चिन्हित करने पर जोर दिया। यात्रा मार्ग पर अच्छे स्लोगन वाले फ्लैक्स, होर्डिग लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए गए नवाचारी कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि जो ई लाइबरेरी, लैब बनाए गए है उनसे तैयारियां करने वाले छात्रों को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने 501 किताबे देने की बात कही।आने वाले चार धाम यात्रा में स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद ज्यादा से ज्यादा बिके और वे अधिक से अधिक लाभ कमाएं। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जनपद में स्थित पर्यटन स्थलों बद्रीनाथ, हेमकुण्ड साहिब, रूद्रनाथ, कल्पेशर, औली, लाटू देवता, गोपीनाथ मन्दिर, अनुसूया देवी, नन्दादेवी राजजात यात्रा आदि बारे में जानकारी देने के साथ-साथ ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट व बद्रीनाथ मास्टर प्लान की अद्यतन स्थिति के बारे में भी अवगत कराया। साथ ही औली जोशीमठ के वैकल्पिक मार्ग की जानकारी भी दी। जिले में किए जा रहे इनोवेटिव कार्यों के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जीआईसी घिंघराण में भाषा लैब व जीआईसी गोपेश्वर में मैथ लैब के साथ गौचर डाइट व गोपेश्वर में मार्डन लाइबरेरी बनाई गई है। बैराग्ना में ट्राउट कैफे हाउस बनाया गया है जिसका संचालन महिलाओं द्वारा किया जाता है। जोशीमठ में पार्क व ओपन स्पेश व एस्ट्रो टूरिज्म के लिए बेनीताल को विकसित किया जा रहा है। वहीं जिलाधिकारी ने जनपद की समस्याओं की जानकारी देते हुए बताया 66 केबी की लाइन से विद्युत की सप्लाई में दिक्कत, जीएमवीएन पेट्रोलपम्प से लगने वाले जाम के बारे मे अवगत कराया।

Related Post