Latest News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तराखंड भ्रमण


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने उत्तराखंड भ्रमण के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड में महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत अवेधनाथ महाराज की मूर्ति का अनावरण किया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/यमकेश्वर/दिनांक 03 मई, 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने उत्तराखंड भ्रमण के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड में महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत अवेधनाथ महाराज की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड में मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित थे। मा. योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर पहली बार अपने गृह क्षेत्र यमकेश्वर पहुंचने पर लोगों ने फूल मालाओं तथा ढोल-दमाऊ से उनका जोरदार स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अवैधनाथ महाराज जी का जन्म यमकेश्वर कांडी गांव में हुआ था। कहा की वह अपनी छोटी सी उम्र में घर छोड़कर निकल गए थे, लेकिन उनका जन्मभूमि क्षेत्र से बेहद लगाव था। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के विभिन्न शहरों का भ्रमण कर गोरखपुर में ग्रहण किया। कहा कि उन्हीं के प्रयासों से महाविद्यालय संचालन शुरू किया गया। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से इस महाविद्यालय को मान्यता दी गई। कहा की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महाविद्यालय में साइंस क्लास की घोषणा बेहद सराहनीय है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कहीं वर्षों बाद मुझे अपने गुरुजनों का सम्मान करने का अवसर मिला है। उन्होंने अपने छह गुरुजनों को शॉल ओढ़कर कर सम्मानित किया।

Related Post