Latest News

जानिए 1 साल के बच्चे को क्या खिलाएं


आपका बच्चा 12 महीने का होने वाला है। अगर हां, तो अब आपको अपने एक साल के बच्चे के खाने को लेकर चिंता जरूर हो रही होगी। ऐसा हर मां के साथ होता है जब उनका बच्चा एक साल का हो जाता है। क्योंकि यहां से बच्चे को ठोस आहार देने की शुरूआत होती है। इस दौरान बच्चों में नए और ठोस खाद्य पदार्थों को चबाने की क्षमता विकसित हो जाती है।

रिपोर्ट  - à¤µà¥ˆà¤§ दीपक कुमार

क्या आपका बच्चा 12 महीने का होने वाला है। अगर हां, तो अब आपको अपने एक साल के बच्चे के खाने को लेकर चिंता जरूर हो रही होगी। ऐसा हर मां के साथ होता है जब उनका बच्चा एक साल का हो जाता है। क्योंकि यहां से बच्चे को ठोस आहार देने की शुरूआत होती है। इस दौरान बच्चों में नए और ठोस खाद्य पदार्थों को चबाने की क्षमता विकसित हो जाती है। तब एक मां का सबसे बड़ा सवाल होता है कि अब बच्चे को क्या खिला सकते हैं। ऐसा उसे क्या खिलाएं, जिससे उसका विकास अच्छा हो, स्वास्थ्य बने और साथ में हाइट और वजन भी बढ़े। तो आपके इन सभी सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएंगे और आप जान पाएंगी की एक साल या 12 महीने के होने पर बच्चे को क्या खिलाएं। विशेषज्ञ कहते हैं कि ये एक मां के लिए बहुत खुशी की बात है कि उनका बच्चा एक साल का हो गया है, लेकिन कई माताओं को बच्चे के खाने को लेकर चिंता रहती है। लेकिन आपको अपने एक साल के बच्चे के लिए भोजन तैयार करने के बारे में जोर देने की जरूरत नहीं है। आपको उनके लिए कुछ स्पेशल तैयार नहीं करना है, बल्कि आपके परिवार के लोग जो कुछ भी रोज खाते हैं, बच्चे को भी वही खिलाया जा सकता है। लेकिन थोड़ा मैश करके। कोशिश करें कि बच्चे के खाने में नमक की मात्रा कम हो, क्योंकि बच्चे के लिए ज्यादा नमक नुकसानदायक हो सकता है। इस दौरान बच्चे को प्यूरी देना एकदम बंद कर दें और ठोस भोजन की तरफ उनकी रूचि बढ़ाएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि 12 महीने के बच्चे को आप क्या खिला सकते हैं। साथ ही आपकी रोज-रोज की परेशानी को कम करने के लिए इस आर्टिकल में हमने एक बेबी फूड चार्ट के बारे में बताया है। यकीनन इस चार्ट की मदद से बच्चे को रोज कुछ नया ठोस आहार खिलाना आपके लिए बेहद आसान हो जाएगा।

Related Post