Latest News

अरविंदो की जयंती जयंती के वर्ष पर इस पुस्तक का प्रकाशित होना प्रासंगिक और सारगर्भित


डॉक्टर मीनू सोढ़ी शर्मा ने बताया कि यह पुस्तक अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार शेक्सपियर और भारतीय आध्यात्मिक चेतना के संवाहक अरबिंदो जी के अंग्रेजी साहित्य पर लिखी गई है। और पूर्वी और पश्चिमी अंग्रेजी साहित्य पर इस पुस्तक के बहाने शोध अध्ययन किया गया है|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार एसएम जेएन पीजी कॉलेज हरिद्वार की पूर्व अंग्रेजी प्राध्यापिका, अंग्रेजी लेखिका ,साहित्यकार, चिंतन, विचारक डॉ मीनू सोढ़ी शर्मा ने स्वयं लिखित अंग्रेजी में एक पुस्तक 'श्री अरबिंदो एंड शेक्सपीयर, ईस्टर्न एंड वेस्टर्न थियरीज,' की प्रथम प्रति आज श्री गुरुद्वारा गुरु अमरदास जी तप स्थान तिजी पातशाही सती घाट कनखल में गुरु महाराज के श्री चरणों मे समर्पित की उन्होंने श्री गुरु अमर दास जी महाराज के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या और स्वतंत्रता सेनानी परिवार के उत्तराधिकारी तथा अपने पति आयुर्वेदाचार्य डॉ अरविंद शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुद्वारे में आयोजित एक सादे एवं गरिमा पूर्ण धार्मिक समारोह में यह प्रथम प्रति भेंट की डॉक्टर मीनू सोढ़ी शर्मा ने बताया कि यह पुस्तक अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार शेक्सपियर और भारतीय आध्यात्मिक चेतना के संवाहक अरबिंदो जी के अंग्रेजी साहित्य पर लिखी गई है। और पूर्वी और पश्चिमी अंग्रेजी साहित्य पर इस पुस्तक के बहाने शोध अध्ययन किया गया है मालूम हो कि इस वर्ष अरबिंदो जी की देश विदेश में 150वीं जन्म- जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में डॉक्टर मीनू किया पुस्तक अत्यंत सारगर्भित अत्यंत प्रासंगिक है। इस पुस्तक को दिल्ली के जाने माने प्रभात प्रकाशन ने प्रकाशित किया है प्रभात प्रकाशन स्वामी विवेकानंद, पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश की कई जानी-मानी हस्तियों पर भी पुस्तकें प्रकाशित की है डॉक्टर मीनू ने बताया कि जल्दी ही इस पुस्तक का देहरादून में एक भव्य और गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में विमोचन कराया जाएगा इस पुस्तक के अरविंदो के 150वीं जयंती वर्ष में प्रकाशित होने पर एस एम जे एन पीजी कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रबंधक श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज, कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील बत्रा, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर डॉ अंबुज शर्मा, अंग्रेजी लेखिका साहित्यकार वरिष्ठ पत्रकार डॉ राधिका नागरथ कई अंग्रेजी साहित्यकारों और लेखकों ने प्रशंसा की हैं। गुरु अमर दास जी के तप स्थान में आयोजित कार्यक्रम में गुरुद्वारे की संचालिका श्रीमती बिनिंदर कौर सोढ़ी ,मीनू शर्मा ,अतुल शर्मा, शचि शर्मा पत्रकार सुनील पांडे आदि मौजूद थे श्री गुरु ग्रंथ साहिब और गुरु महाराज को पुस्तक भेंट करने के उपरांत गुरुद्वारे के ग्रंथी सरदार देवेंद्र सिंह ने गुरु महाराज के श्री चरणों में अरदास की इस अवसर पर डॉ अरविंद शर्मा का भावपूर्ण स्मरण किया गया

Related Post