Latest News

मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा रखेगी रिपोर्ट कार्ड, हर बूथ पर 75 घंटे के कार्यक्रमों की


मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा जनता को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संदेश देगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर 'रिपोर्ट टू नेशन' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि जिलों में सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा। कार्यकर्ता घर-घर पत्रक पहुंचाएंगे।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा जनता को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संदेश देगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर 'रिपोर्ट टू नेशन' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि जिलों में सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा। कार्यकर्ता घर-घर पत्रक पहुंचाएंगे।इसके साथ ही हर बूथ पर 75 घंटे के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई है। जितने दिन कार्यक्रम चलेंगे, तब तक प्रतिदिन सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों को किसी न किसी बूथ पर आठ घंटे गतिविधियों में शामिल रहना होगा,भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल और अमरपाल मौर्य ने सोमवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में संयुक्त रूप से पत्रकारों के सामने कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। उन्होंने बताया कि 30 मई को केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर पार्टी द्वारा 'रिपोर्ट टू नेशन' कार्यक्रम एक या दो जून को प्रदेश मुख्यालय में किया जाएगा।

Related Post