Latest News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।


महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वाधान में आज स्वतंत्र भारत के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि सुभाष घाट स्थित कार्यालय पर जयंती मनाई गई। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वाधान में आज स्वतंत्र भारत के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि सुभाष घाट स्थित कार्यालय पर जयंती मनाई गई। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सुभाष घाट स्थित कार्यालय पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि पंडित नेहरू भारत में स्वतंत्रता पूर्व और पश्चात कि भारतीय राजनीति में केंद्रीय व्यक्तित्व थे।आधुनिक भारत में उन्होंने हर हाथ को काम मिले इसलिए जगह जगह भारी उद्योगों की स्थापना करके बेरोजगारी कम करने का पूरा प्रयास किया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के संरक्षण में वह भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक भारत में प्रधानमंत्री के रूप में आसीन रहे। नगर अध्यक्ष ज्वालापुर यशवंत सैनी ने कहा कि पंडित नेहरू समाजवादी,धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते हैं।भारत में उन्हें बच्चों से अत्यधिक लगाव होने कारण उन्हें चाचा नेहरू कहते हैं।सुभाषनगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान ने कहा कि ग्रमीण क्षेत्रो में किसानों का शोषण रोकने के लिऐ सहकारिता आंदोलन चलाया जिससे किसानों की उपज कि पैसा सीधे उनको ही प्राप्त हो। पुष्पांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चंद्र शर्मा,मध्यहरिद्वार ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,हरद्वारी लाल,आशीष शर्मा,ओमप्रकाश शर्मा,लोकनाथ शर्मा,कालूराम वर्मा,आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।

Related Post