Latest News

उत्तराखंड राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थल विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी का पर्यटक कर सकेंगे दीदार।


उत्तराखंड राज्य के प्रमुख पर्यटकों में से एक फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए आगामी 1 जून को खोल दी जाएगी। राज्य के प्रमुख पर्यटन में शुमार फूलों की घाटी का पर्यटक इसके मनमोहक नजरो का दीदार कर सकेंगे। इसके लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन एक माह से तैयारियों में जुटा है।

रिपोर्ट  - à¤µà¤¿à¤•à¤¾à¤¸ शर्मा

हरिद्वार 30 मई (विकास शर्मा) उत्तराखंड राज्य के प्रमुख पर्यटकों में से एक फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए आगामी 1 जून को खोल दी जाएगी। राज्य के प्रमुख पर्यटन में शुमार फूलों की घाटी का पर्यटक इसके मनमोहक नजरो का दीदार कर सकेंगे। इसके लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन एक माह से तैयारियों में जुटा है। घाटी को जाने वाले चार किमी पैदल मार्ग की मरम्मत के साथ पैदल पुल का भी निर्माण कर दिया गया है। इन दिनों घाटी में 12 से अधिक प्रजाति के फूल खिले हुए हैं।चमोली जिले में समुद्रतल से 12,995 फीट की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी 87.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली हुई है। सीजन में यहां 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। इसके अलावा दुर्लभ प्रजाति के पशु-पक्षी, जड़ी-बूटी और वनस्पतियां भी यहां पाई जाती हैं।नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारियों के अनुसार इस साल वन विभाग घाटी के दीदार को आने वाले पर्यटकों को फूलों के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगा। पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण यहाँ पर पर्यटक नही आ पा रहे थे उन्होंने इस बार रिकार्ड पर्यटकों के फूलों की घाटी पहुंचने की उम्मीद जताई।

Related Post