Latest News

पौड़ी में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से एलईडी वाहन को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया।


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पौड़ी के तत्वाधान में आज कलेक्ट्रेट परिसर पौड़ी में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने ’मेरा उत्तराखण्ड व्यसन मुक्त उत्तराखण्ड’ अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण व लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से एलईडी वाहन को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/ दिनांक 06 जून, 2022, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पौड़ी के तत्वाधान में आज कलेक्ट्रेट परिसर पौड़ी में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने ’मेरा उत्तराखण्ड व्यसन मुक्त उत्तराखण्ड’ अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण व लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से एलईडी वाहन को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारीे ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। जिलाधिकारी डॉ0 जोगदण्डे ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ट्रस्ट की ओर से पर्यावरण व नशा मुक्ति रोकथाम के क्षेत्र में बेहतर कार्य किये जा रहें है। कहा कि तंबाकू एक धीमा जहर है जो देश के भविष्य नागरिकों की तमाम शक्तियों को नष्ट करता है। उन्होंने कहा कि तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, शराब आदि जैसे मादक पदार्थ हमारे देश व प्रदेश में समाज को खोखला करते जा रहे हैं। कहा कि व्यक्ति चाहे तो व्यसनों को अपनी दृढ़ शक्ति के बल पर छोड़ सकता है। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र के तत्वाधान में ’मेरा उत्तराखण्ड व्यसन मुक्त उत्तराखण्ड’ अभियान व पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उदेश्य से चलाये जा रहे एलईडी वाहन को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। एलईडी वाहन सम्पूर्ण जनपद में अलग-अलग स्थानों पर घूमकर लोगों को नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा तथा वाहन के माध्यम से तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए इस जहर को त्यागने के लिए प्रेरित किया जायेगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण कार्याक्रम में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट से संबधिंत अधिकारी को निर्देशित किया कि रोपेे गये पौधों की ठीक से देख-रेख तथा पौधों के चारों ओर घेर-बाड़ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र विश्व पर्यावरण के तहत अलग-अलग जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन कर रहा है। जिसके तहत आज कलेक्टेªेट परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सन्देश दिया गया। कहा ट्रस्ट द्वारा घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज व कल्जीखाल में मुण्डेश्वर खैरालिंग मेले में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा।

Related Post