Latest News

वाहनों में घूम कर घटनाओं को अंजाम देने वाली टप्पे बाज महिला गिरोह की दो महिलाएं और एक किशोरी गिरफ्तार।


महिला गिरोह टप्पे बाज महिलाओं को जेवरात पर हाथ साफ करने के जुर्म में ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चलते ऑटो में लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ करने वाली टप्पे बाज महिलाओं को रेल चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रवीन रावत के नेतृत्व में गोविंदघाट से गिरफ्तार किया है। उनके पास से ऑटो में लूटे गए जेवर भी बरामद किए गए। जबकि महिला का पति फरार हो गया है। पुलिस ने इस गिरोह का साथ देने वाले 11 साल के एक बालिका को भी गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट  - à¤µà¤¿à¤•à¤¾à¤¸ शर्मा

हरिद्वार 11 जून (विकास शर्मा) महिला गिरोह टप्पे बाज महिलाओं को जेवरात पर हाथ साफ करने के जुर्म में ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चलते ऑटो में लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ करने वाली टप्पे बाज महिलाओं को रेल चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रवीन रावत के नेतृत्व में गोविंदघाट से गिरफ्तार किया है। उनके पास से ऑटो में लूटे गए जेवर भी बरामद किए गए। जबकि महिला का पति फरार हो गया है। पुलिस ने इस गिरोह का साथ देने वाले 11 साल के एक बालिका को भी गिरफ्तार किया है। विदित हो हरिद्वार रेलवे रोड निवासी वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान की बेटी सुनीता अपने मायके आई हुई थी। पिछले सप्ताह सुनीता अपने माता के साथ ऑटो में तनिष्क ज्वैलर के यहां जेवरात का बैग लेकर जा रही थी। रास्ते में टप्पे बाज महिला गिरोह द्वारा ऑटो में बैठ कर उनके जेवरात के बैग पर हाथ साफ कर लिया गया। पीड़िता द्वारा जेवरात चोरी की रिपोर्ट ज्वालापुर थाने में दर्ज कराई गई। जिसमें पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो महिलाओं और एक 11 साल की किशोरी को गोविंदघाट से जेवरात के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई महिलाओं ने अपना नाम रचना पत्नी जिले सिंह राजकुमार पत्नी राजू जनपद पलवल हरियाणा बताया गया है। जबकि 11 साल के आरोपी नाबालिक है। पूछताछ में महिलाओं ने कबूल किया कि कुछ जेवरात रचना के पति जिले सिंह के पास हैं। पुलिस जिले सिंह की तलाश कर रही है।

Related Post