ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट द्वारा महिलाओं द्वारा की जा रही विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने पूजन-अर्चना कर एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को महिला उम्मीदवार राष्ट्रपति बनाए जाने महिलाओं ने की विशेष गंगा आरती।
22 जून। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट द्वारा महिलाओं द्वारा की जा रही विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने पूजन-अर्चना कर एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को महिला उम्मीदवार राष्ट्रपति बनाए जाने महिलाओं ने की विशेष गंगा आरती। इस विशेष अवसर पर विशेष प्रार्थना पूजा व कामना की गई कि ईश्वर व गंगा माँ द्रौपदी मुर्मू जी को शक्ति दें और स्वस्थ रखें इसके साथ ही महिला साधकों ने हवन कर आहुतियां दी। सुशीला सेमवाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत में समृद्धि लौटेगी। बहुत प्रगति होगी, और लोगों के मुद्दों को हल किया जाएगा। गंगा मैया आपके साथ है। द्रौपदी मुर्मू को महिला राष्ट्रपति कार्यकाल में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं देश को मिली। कहा कि राजग सरकार ने आदिवासी महिला का चयन कर के भाजपा के नारे “सबका साथ सबका विश्वास” को सिद्ध कर दिया है। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। भगवती रतूड़ी बीजेपी की वरिष्ठ नेता ने कहा संवैधानिक प्रमुख के रूप में, वह देश की सेवा में नया इतिहास रचेंगी। डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी को शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की है। ट्रस्टी हरिओम शर्मा ज्ञानी जी ने कहा की द्रोपदी मुर्मू जी क्या उत्तराखंड से गहरा लगाव है पहाड़ से पलायन रोकने और महिलाओं युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम करने की नीति बनाएगी। आपके नेतृत्व में भारत में समृद्धि लौटेगी। कवित्री ममता जोशी ने कहा कहा है कि द्रौपदी मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया जाना आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के लिए गर्व की बात है। मुर्मू जी आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली महिला राष्ट्रपति होंगी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने कार्यकाल में नारी सशक्तिकरण पर बल दिया है। महिला गंगा आरती में मुख्य रूप से आचार्य अभिनव पोखरियाल डायरेक्टर नमामि गंगे स्पिरिचुअल, दिल्ली से आनन्द गुप्ता, रीताज जी, प्रमिला जी, गायत्री जी, वंदना जी आदि महिलाओं ने गंगा आरती की।
allnewsbharat.com