Latest News

पौड़ी तहसील दिवस का आयोजन में 11 शिकायत दर्ज


जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशन पर आज मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य की अध्यक्षता में पौड़ी तहसील दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित तहसील दिवस में कुल 11 शिकायत दर्ज हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने ही स्तर से समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 05 जुलाई, 2022, जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशन पर आज मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य की अध्यक्षता में पौड़ी तहसील दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित तहसील दिवस में कुल 11 शिकायत दर्ज हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने ही स्तर से समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिससे लोगों को मुख्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़गे। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारी समय-समय पर फिल्ड निरीक्षण भी करें। तहसील दिवस में अधिकतर विद्युत, भूमि संबंधित, गांव का नाम राजस्व अभिलेखों में सही दर्ज सहित अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें शामिल थी। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया फील्ड निरीक्षण के समय लोगों की समस्याओं का समाधान करें। इस दौरान पल्ली ग्राम सभा के प्रधान जयवीर रावत ने अवगत कराया कि गांव का नाम राजस्व अभिलेखों में गलत है, जबकि गांव का सही नाम पल्ली है। साथ ही उन्होंने गांव में विद्युत पॉल न होने की शिकायत भी की। जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये। इसके अलावा भूमि, पेयजल सहित अन्य शिकायतें सामने आयी। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो शिकायतें दर्ज हुई हैं उनका तत्काल निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन समस्याओं में दिक्कतंे सामने आती है उसकी जानकारी प्रस्तुत करें।

Related Post