Latest News

हरिद्वार में कांग्रेस ने रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण महरा जी के निर्देश पर हरिद्वार के महानगर कांग्रेस ने (3 ब्लॉकों में) रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण महरा के निर्देश पर हरिद्वार के महानगर कांग्रेस ने (3 ब्लॉकों में) रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। नगर ज्वालापुर में अंबेडकर चौक के पास पुतला दहन किया गया तथा प्रदर्शन किया गया महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने लगातार 1 वर्ष में ढाई सौ रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाकर आम नागरिक का जीवन दूभर कर दिया है रानीपुर विधायक प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान व नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि यह भाजपा सरकार सिर्फ तुम जुमलों की सरकार है जिसने पूरे देश में अराजकता पैदा कर दी है।महंगाई चरम सीमा पर है गरीब का एक समय का चूल्हा भी नहीं चल रहा है। कार्यक्रम में चौधरी बलजीत सिंह,कैलाश प्रधान, तीर्थ पाल रवि तासीनअंसारी,जफर अंब्बासी,पुनीत कुमार पार्षद, शहाबुद्दीन अंसारी, सुनील कुमार, राव फरमान,डा झांगीराम, विशाल काटी, डा दिनेश पुंडीर, इंजी आकाश बिरला,राजेंद्र श्रीवास्तव, राजेश चौहान,अमित नौटियाल, पूर्ण चंद,मुस्तकिम अंसारी,मालीदास, बृजमोहन बड़्थवाल,सरफराज गौड़, संदीफ प्रधान आदि उपस्थित रहे। मायापुर ब्लॉक में भीमगोडा के निकट भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया तथा रसोई गैस के बढ़ती कीमतों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बादल गोस्वामी, शुभम जोशी, बलरामगिरी कड़क,पार्षद कैलाशभट्ट ने कहा कि लगातार गैस की कीमतें बढ़ने से महंगाई चरम सीमा पर है। देश महंगाई के कारण भुखमरी के कगार पर पहुंच रहा है। कार्यक्रम में पवन शर्मा, नितिन यादव,प्रशांत शर्मा, हरिद्वारी लालदुबे,शिवम गिरी,वेदांत उपाध्याय,प्रशन्न लाल,सुरेंद्र कुमार,विमल साटू,सुनील गिरी,जॉनी गोस्वामी,करण राणा, छोटू पांडे,टिंकू गिरी,भीमसैन आदि उपस्थित रहे। शिवालिक नगर में शिवालिक नगर चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया ब्लॉक अध्यक्ष गुलवीर सिंह, प्रदेश महासचिव महेश प्रताप राणा,ब्लाक संयोजक अशोक उपाध्याय ने कहा कि आज देश में महंगाई चरम सीमा पर है।घर पर दो वक्त नहीं चल पा रहा है ऐसे में रसोई गैस पर लगातार केंद्र सरकार द्वारा मूल्य बढ़ाना गरीबों पर कुठाराघात है। गैस पर 1 वर्ष में सरकार द्वारा बढ़ाये गए ढाई सौ रुपए तुरंत वापस लेना चाहिए ताकि गरीबों को एक वक्त का खाना मिल सके।

Related Post