Latest News

ऋषकेश नगर निगम मेयर सहित भाजपाइयों ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार वेलकम


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद प्रथम बार ऋषिकेश आगमन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत तीर्थ नगरी में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान रखते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

रिपोर्ट  - à¤à¤¸ के विरमानी

ऋषिकेश-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद प्रथम बार ऋषिकेश आगमन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत तीर्थ नगरी में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान रखते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। गढवाल के मुख्य द्वार ऋषिकेश में नगर आगमन पर ठंडे मौसम के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोशिला स्वागत किया।नटराज चौक से रैली की शक्ल में भाजपाई देहरादून रोड़ स्थित स्थानीय व्यापार सभा भवन पहुंचे जहां एक समारोह के बीच प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां बूथ का पन्ना प्रमुख और मंडल अध्यक्ष तक भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य का प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बढ़ाने में कार्यकर्ताओं का खून पसीना लगा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सी ए ए के मुद्दे पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाकर विपक्ष के षड़यंत्र को नाकाम करने के साथ अभी से ही मिशन 2022 के लिए जुट जाने का आह्वान भी किया। समारोह में नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ,राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी, कृष्ण कुमार सिंघल, जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भण्डारी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती,स्नेहलता शर्मा, ,संजय शास्त्री, विवेक गोस्वामी, प्रदीप कोहली ,राजपाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post