Latest News

ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आायोजन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 13 अगस्त, 2022, (द्वितीय शनिवार) को जिला न्यायालय परिसर व बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आायोजन किया जाएगा। उक्त आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 19 जुलाई, 2022, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 13 अगस्त, 2022, (द्वितीय शनिवार) को जिला न्यायालय परिसर व बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आायोजन किया जाएगा। उक्त आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जाएगा। सिविल जज (सी0डि0)ध्सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनामिका सिंह ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत अपराधिक शमनीय वाद, 138 एनआईएक्ट बैंक रिकवरी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक वाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, वेतन भत्ते, राजस्व व दीवानी वाद आदि सहित प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण पक्षकारों का आपसी-सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। उनके द्वारा क्षेत्रीय जनता से उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कराकर लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

Related Post